संदेश

11.1 BIOLOGY : जीव जगत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अध्याय 1 जीव जगत

चित्र
प्रश्न 1. वर्गीकरण विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? उत्तर: कैरोलस लिनीयस (1707 – 1778) को वर्गीकरण विज्ञान का जनक कहा जाता है। प्रश्न 2. स्वयंपोषी से क्या तात्पर्य है ? उत्तर: वे जीव, जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, उन्हें स्वयंपोषी जीव कहते हैं। उदाहरण – समस्त हरे पौधे। प्रश्न 3. पाँच जगत वर्गीकरण के प्रणेता कौन हैं ? उत्तर: पाँच जगत वर्गीकरण के प्रणेता आर. एच. ह्विटैकर (1969) हैं। प्रश्न 4. जाति किसे कहते हैं ? उत्तर: मेयर (1942) के अनुसार, “आपस में संकरण करने वाले जीवों के समूह को जाति (Species) कहते हैं।” प्रश्न 5. वर्गीकरण की प्राकृतिक पद्धति क्या है ? उत्तर: वर्गीकरण वह पद्धति है, जिसमें गुणों के एक विस्तृत समूह को वर्गीकरण का आधार बनाया जाता है। प्रश्न 6. वर्गीकरण की कृत्रिम पद्धति क्या है ? उत्तर: वर्गीकरण की वह पद्धति जिसमें एक या कुछ गुणों को वर्गीकरण का आधार बनाया जाता है कृत्रिम पद्धति कहलाती है। यह वर्गीकरण की अप्राकृतिक पद्धति है। प्रश्न 7. लिनीयस द्वारा लिखित दो पुस्तकों तथा उनके दो योगदानों को लिखिए। उत्तर: लिनीयस द्वारा लिखित पुस्तकें – जेनेरा प्लाण्टेरम सिस्टेमा नैचुरी।...