कक्षा 12th अध्याय 8 PART - 2 संक्रमण तत्व से संबंधित प्रश्न
Class 12th Chapter 8 PART 2 ll संक्रमण तत्व से संबंधित प्रश्न प्रश्न - प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों में निम्नलिखित गुणों के परिवर्तन में विवेचना कीजिए - (2019) 1. परमाणु त्रिज्या 2. आयनन ऊर्जा 3. धात्विक लक्षण 4. ऑक्सीकरण अवस्थाएं 1. परमाणु त्रिज्या - संक्रमण तत्व की परमाणु त्रिज्याएं s तथा p-ब्लॉक के तत्वों के मध्य होती हैं , किसी संक्रमण श्रेणी में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु क्रमांक में वृद्धि पर परमाणु त्रिज्या क्रमशः घटती है। प्रारंभ में यह कमी शीघ्रता से होती है और फिर बहुत धीरे-धीरे होने लगती है। 2. आयनन ऊर्जा - संक्रमण तत्वों की प्रथम आयनन ऊर्जा s - ब्लॉक तत्व की आयनन ऊर्जा की तुलना में उच्च , किंतु p -ब्लॉक के तत्वों से कम होती है ।किसी संक्रमण श्रेणी में बाएं से दाएं चलने पर आयनन ऊर्जा का मान धीरे धीरे बढ़ता है । आयनन ऊर्जा में वृद्धि नाभिकीय आवेश में वृद्धि के कारण होती है , किंतु यह वृद्धि धीरे-धीरे होती है , क्योंकि नाभिकीय आवेश में वृद्धि का प्रभाव , परिरक्षण प्रभाव में वृद्धि के कारण आंशिक रूप से निरस्त हो जाता है । 3. धात्विक लक्षण - संक्रमण ...