Class 11th Chapter 15 PART 4 ll वायु प्रदूषण एवं उसके कारण और नियंत्रण ll प्रमुख वायु प्रदूषक
Class 11th Chapter 15 PART 4 ll वायु प्रदूषण एवं उसके कारण और नियंत्रण ll प्रमुख वायु प्रदूषक प्रश्न -वायु प्रदूषण किसे कहते हैं ? इसके कारण एवं रोकथाम के उपाय लिखिए। उत्तर - वायु प्रदूषण - वायु के भौतिक ,रासायनिक एवं जैविक गुणों में होने वाला अवांछित परिवर्तन जो मनुष्य तथा जैवमंडल पर हानिकारक प्रभाव डालता है ,वायु प्रदूषण कहलाता है। वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण - वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण निम्न है - 1. घरेलू ईंधन - लकड़ी गोबर के कंडे कोयला आदि के दहन से उत्पन्न गैस हैं दुआ वादी वायु को प्रदूषित कर देते हैं। 2. स्वचालित वाहन - स्वचालित वाहनों में डीजल ,पेट्रोल के दहन से ,कार्बन मोनोऑक्साइड ,कार्बन डाइऑक्साइड ,हाइड्रोकार्बन, सीसे के कण ,कार्बन के कण उत्पन्न होते हैं जो वायु को प्रदूषित करते हैं। 3. उद्योग धंधे - रासायनिक उद्योगों से विभिन्न विषैली गैसों का निर्माण होता है जो वायु को प्रदूषित कर देते हैं। 4. वन - वनों के कटाव से एवं वृक्षारोपण के अभाव से , वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड तथा ऑक्सीजन का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा वायु प्रदूषित हो जाती...