कक्षा 12th अध्याय 8 PART - 7 ll लैंथेनाइड एवं इनकी विशेषताएं ll लैंथेनाइड संकुचन , इसके कारण एवं परिणाम
प्रश्न - लैंथेनाइड क्या है ? इनका प्रथक्करण कठिन क्यों है समझाइए । उत्तर - लैंथेनाइड - परमाणु क्रमांक 58 से 71 तक वाले तत्व अथवा लैंथेनाइड तत्वों से गुणों में समानता रखने वाले 14 तत्व, लैंथेनाइड कहलाते हैं । यह तत्व लेंथेनम के समान गुण दर्शाते हैं । इन तत्वों के परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ इलेक्ट्रॉन f कक्षक में प्रवेश करता है , अतः यह f - ब्लॉक के तत्व भी कहलाते हैं । लैंथेनाइड संकुचन के कारण तथा बाहरी दो कोश का विन्यास समान होने के कारण इन तत्वों के भौतिक व रासायनिक गुण में अत्यधिक समानता रखते हैं । अतः इनका पृथक्करण कठिन होता है। इन्हे आयन विनिमय विधि द्वारा प्रथक किया जाता है । प्रश्न - लैंथेनाइडों की पांच विशेषताएं लिखिए । उत्तर - 1. यह f - ब्लॉक के तत्व हैं । 2. यह चांदी के समान चमकदार धातुएं हैं । 3. यह ऊष्मा तथा विद्युत के अच्छे चालक हैं । 4. इनका गलनांक तथा घनत्व उच्च होता है । 5. La से Lu तक इनकी परमाणु त्रिज्या में लगातार कमी होती है , इसे लैंथेनाइड संकुचन कहते हैं। 6. यह द्विक लवण बनाते हैं । 7. लैंथेनाइड में संकुल बनाने की मध्यम क्षमता होती ...