Class 11th Chapter 6 PART 02 ll अवस्था फलन ll पथ फलन ll तंत्र की अवस्था ll स्थूल तंत्र ll ऊष्मागतिक प्रक्रम
Class 11th Chapter 6 PART 02 ll अवस्था फलन ll पथ फलन ll तंत्र की अवस्था ll स्थूल तंत्र ll ऊष्मागतिक प्रक्रम प्रश्न - अवस्था फलन किसे कहते हैं ? इसके प्रकारों को समझाइए। उत्तर - अवस्था फलन (State function)- किसी तंत्र की वह स्थिति जिसमें उसके स्थूल गुण निश्चित होते हैं ,अवस्था फलन कहलाते हैं। अथवा ऊष्मागतिकी के कुछ पैरामीटर जो तंत्र की प्रारंभिक एवं अंतिम अवस्था पर निर्भर करते हैं, अवस्था फलन कहलाते हैं । जैसे - आंतरिक ऊर्जा, एंथैल्पी, एंट्रॉपी ,मुक्त ऊर्जा आदि अवस्था फलन है। अवस्था फलन के प्रकार - अवस्था फलन दो प्रकार के होते हैं - A. विस्तीर्ण या मात्रात्मक गुण (Extensive properties) B. गहन या विशिष्ट गुण (Intensive properties) A. विस्तीर्ण या मात्रात्मक गुण - निकाय के वे गुण जो निकाय में उपस्थित पदार्थ की मात्रा पर निर्भर करते हैं, उसकी प्रकृति पर नहीं । मात्रात्मक गुण कहलाते हैं । जैसे - एंट्रॉपी, एंथैल्पी, मुक्त ऊर्जा ,आंतरिक उर्जा, द्रव्यमान, आयतन ,उष्मा धारिता आदि। B. गह...