Class 12th Chapter 6 PART 1 ll खनिज ll अयस्क ll गैंग ll सांद्रण ll धातुमल ll भर्जन ll निस्तापन ll प्रगलन ll धातुकर्म ll गालक
Class 12th ll Chapter - 6 - धातु के निष्कर्षण एवं उनके प्रमुख यौगिकों का अध्ययन ll PART - 01 प्रश्न -निम्न को समझाइए - 1.खनिज 2.अयस्क 3. गैंग 4. सांद्रण 5.धातुमल 6.भर्जन 7. निस्तापन 8. प्रगलन 9. धातुकर्म 10. गालक 1.खनिज (Mineral) - स्थलमंडल में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थ जिनमें धातु पाई जाती है , खनिज या मिनरल कहलाते हैं । 2.अयस्क (Ores) - वे खनिज जिनसे धातु आसानी से और कम खर्चे से प्राप्त कर सकते हैं,अयस्क (Ores) कहलाते हैं । 3.गैंग(Gangue) - अयस्कों में प्रायः मिट्टी ,कंकड़ ,पत्थर आदि की अगलनीय अशुद्धि मिली रहती हैं। इन अनावश्यक पदार्थों को गैंग या आधात्री कहते हैं । 4.सांद्रण(Concentrate) - गैंग को अयस्कों से प्रथक करना अयस्कों का सांद्रण कहलाता है । अयस्कों का सांद्रण निम्न विधियों द्वारा किया जाता है - a.गुरुत्व पृथक्करण विधि b.विद्युत चुंबकीय पृथक्करण विधि c.झाग उ...