Class 11th Chapter 5 PART 01 ll पदार्थ एवं उसके प्रकार ll परम ताप ll परमशून्य ताप
Class 11th अध्याय 5 Part 1 प्रश्न - पदार्थ किसे कहते हैं । इसकी कितनी अवस्थाएं होती हैं । उत्तर - पदार्थ - वह वस्तु जिसमें भार होता है तथा जो स्थान घेरता है, एवं जिसका अनुभव हमारे ज्ञानेंद्रियों द्वारा किया जा सकता है, पदार्थ कहलाता है। पदार्थ की अवस्थाएं - पदार्थ की मुख्यतः तीन अवस्थाएं होती हैं । जो निम्न है - 1.ठोस 2.द्रव 3.गैस नोट - पदार्थ की चौथी एवं पांचवी अवस्थाओं की खोज भी हो चुकी है जिनके नाम निम्न है - a.प्लाज्मा b.बोस आइंस्टीन कंडनसेट(BIC) अवस्था प्रश्न - ठोस, द्रव एवं गैस किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए। उत्तर - ठोस(Solid) - ऐसे पदार्थ जिनका आकार व आयतन निश्चित होता है तथा जिनके कणों के मध्य प्रबल आकर्षण बल होता है , ठोस कहलाते हैं । इनमें अंतराकाशी अवकाश नगण्य होता है । जैसे नमक ,शक्कर ,सोना, चांदी आदि द्रव - ऐसे पदार्थ जिनका आयतन तो निश्चित होता है किंतु आकार निश्चित नहीं होता । यह जिस पात्र में रखे जाते हैं, उसी का आकार ग्रहण कर लेते हैं तथा इनमें कणों के मध्य अंतर अणुक आकर्षण बल बहुत कम होता है । द्रव कहलाते हैं । जैसे - जल ,एल्कोहल ,बेंजीन, दूध आदि। गैस ...