Class 12th Chapter 10 ll PART 01 ll हैलोएल्केन एवं हैलोएरीन ll परिभाषा
Class 12th Chapter 10 ll हैलोएल्केन एवं हैलोएरीन ll PART 01 प्रश्न - हैलो एल्केन किसे कहते हैं ? हैलो एल्केन का वर्गीकरण कीजिए। उत्तर - हैलो एल्केन - ऐसे कार्बनिक योगिक जिनमें एल्किल समूह के साथ हैलोजन परमाणु जुड़ा रहता है, एल्किल हैलाइड या हेलो एल्केन कहलाते हैं। अथवा एल्केन(R-H) के हाइड्रोजन परमाणु को हैलोजन परमाणु (X) द्वारा प्रतिस्थापित करने पर जो योग बनते हैं एल्किल हैलाइड कहलाते हैं। हैलो एल्केन का वर्गीकरण - हेलो एल्केन को निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है - A. मोनो एल्किल हैलाइड - कार्बन की प्रकृति के आधार पर एल्किल हैलाइड निम्न तीन प्रकार के होते हैं - 1. प्राथमिक एल्किल हैलाइड 2. द्वितीयक एल्किल हैलाइड 3. तृतीयक एल्किल हैलाइड B. पॉली एल्किल हैलाइड - इन्हें निम्न प्रकारों में बांटा गया है - 1.डाइ एल्किल हैलाइड - यह निम्न दो प्रकार के होते हैं - a.विष डाइ हैलाइड b.जैम डाइ हैलाइड 2. ट्राइ एल्किल हैलाइड 3.टेट्रा एल्किल हैलाइड प्रश्न - कार्बन...