Class 12th Chapter 7 ll PART-10 ll ब्रॉडी ओजोनाइजर ll सीमेन होलस्के ओजोनाइजर विधि ll सल्फ्यूरिक अम्ल के भौतिक गुण एवं उपयोग
Class 12th Chapter 7 ll PART-10 ll ब्रॉडी ओजोनाइजर ll सीमेन होलस्के ओजोनाइजर विधि ll सल्फ्यूरिक अम्ल के भौतिक गुण एवं उपयोग प्रश्न - ओजोन बनाने की निम्न विधियों को सचित्र समझाइए - 1. ब्रॉडी ओजोनाइजर 2. सीमेन होलस्के ओजोनाइजर विधि उत्तर - 1. ब्रॉडी ओजोनाइजर - इसमें चित्र अनुसार U - आकार की दोहरी दीवार वाली नली होती है जिसे कांच के पात्र में लटका दिया जाता है । परखनली तथा बाहरी पात्र में तनु H2SO4 भर देते हैं और U - नली में शुद्ध व शुष्क ऑक्सीजन प्रवाहित करते हैं तथा प्लेटिनम तारों को प्रेरण कुंडली से जोड़कर U - नली में नीरव विद्युत विसर्जन प्रवाहित करते हैं जिससे ऑक्सीजन की कुछ मात्रा ओजोन में परिवर्तित हो जाती है और ओजोनीकृत ऑक्सीजन प्राप्त होती है। चित्र - 2. सीमेन - होलस्के ओजोनाइजर विधि - व्यापारिक मात्रा में ओजोन, सीमेन के ओजोनाइजर द्वारा प्राप्त की जाती है । यह लोहे का एक बॉक्स होता है । इसमें कांच के बड़े-बड़े बेलनाकार सिलेंडर 2-2 के युग्म में लगे होते हैं ।प्रत्येक सिलेंडर में एल्युमीनियम की एक छड़ लटकी रहती है जिसका एक सिरा कांच की कुचालक प्लेट...