संदेश

11.6.3 आंतरिक ऊर्जा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Class 11th Chapter 6 PART 3 ll आंतरिक ऊर्जा ll एंथैल्पी ll कार्य, ऊष्मा, ताप ll दाब ,आयतन व कार्य में संबंध

Class 11th Chapter 6 PART 3 ll आंतरिक ऊर्जा ll एंथैल्पी ll कार्य, ऊष्मा, ताप ll प्रश्न - आंतरिक ऊर्जा किसे कहते हैं। उत्तर - आंतरिक ऊर्जा - किसी निकाय में उपस्थित पदार्थ की सभी प्रकार की ऊर्जाएं जो उसमें उपस्थित रहती हैं ,के योग को आंतरिक ऊर्जा कहते हैं । इसे निहित या नैज ऊर्जा भी कहते हैं। इसे U से प्रदर्शित करते हैं । आंतरिक ऊर्जा को निम्न सूत्र के द्वारा व्यक्त करते हैं- U = Et + Er + Ei + Ev + Ee + En यहां -  U - आंतरिक ऊर्जा Et - स्थानांतरण ऊर्जा Er - घूर्णन ऊर्जा Ei - अंतराकर्षण ऊर्जा Ev - कंपन ऊर्जा Ee - इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा En - नाभिकीय ऊर्जा आंतरिक ऊर्जा के परम मान को ज्ञात कर पाना संभव नहीं होता है ,इसलिए इसे आंतरिक ऊर्जा परिवर्तन के रूप में ज्ञात करते हैं । माना किसी निकाय की प्रारंभिक तथा अंतिम आंतरिक उर्जाएं क्रमशः E1 एवं एवं E2 हैं तब -                    ∆U = U2 - U1 जहां ∆U आंतरिक ऊर्जा परिवर्तन है, जो प्रारंभिक एवं अंतिम अवस्था पर निर्भर करता है। प्रश्न - एंथैल्पी किसे कहते हैं ? इसे कैसे ज्ञात किया जा सकता है। उ...