Class 12th Chapter 7 PART 12 ll सल्फ्यूरिक अम्ल निर्माण की संपर्क विधि ll
Class 12th Chapter 7 PART 12 ll सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण की संपर्क विधि प्रश्न - सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण की संपर्क विधि को निम्न बिंदुओं के आधार पर वर्णन कीजिए - A. संपर्क विधि का सिद्धांत B. संयंत्र का नामांकित चित्र C. संयंत्र के महत्वपूर्ण भाग तथा क्रियाओं का वर्णन अथवा सल्फ्यूरिक अम्ल निर्माण की संपर्क विधि को सचित्र समझाइए। उत्तर - सिद्धांत - जब सल्फर डाइऑक्साइड और वायु का मिश्रण गरम उत्प्रेरक के ऊपर प्रवाहित किया जाता है तो सल्फर डाइऑक्साइड वायु की ऑक्सीजन से क्रिया करके सल्फर ट्राइ ऑक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाती है । इस SO3 पर जल की क्रिया करने पर सल्फ्यूरिक अम्ल बन जाता है। 2SO2 + O2 -----> 2SO3 SO3 + H2O -----> H2SO4 नामांकित चित्र - संयंत्र के मुख्य भाग - 1.पाइराइट या गंधक भट्ट...