Class 11th ll Chapter 5 ll PART 9 ll ग्राहम का विसरण नियम ll डाल्टन का आंशिक दाब का नियम
श्री कोचिंग क्लासेस बेगमगंज Chemistry by HK Sir Class 11th ll Chapter 5 ll PART 9 प्रश्न - ग्राहम के विसरण नियम को समझाइए एवं इसके अनुप्रयोग लिखिए । उत्तर - ग्राहम के विसरण - इस नियम के अनुसार - स्थिर ताप एवं दाब पर गैसों के विसरण की दर उनके घनत्व के वर्गमूल के व्युत्क्रमानुपाती होती है ,अर्थात विसरण की दर व्युत्क्रमानुपाती 1/√घनत्व माना दो गैसों के विसरण की दर r1 व r2 है । तथा उनके घनत्व d1 व d2 हो तो - r1 = K/√d1 -----(1) इसी प्रकार - r2 = K/ √d2------(2) तब समीकरण (1) व (2) से - r1/r2 = √d2/√d1 ग्राहम के विसरण नियम के अनुप्रयोग - 1. गैस का घनत्व तथा अणु भार ज्ञात करने में - यदि एक गैस के विसरण का समय तथा घनत्व ज्ञात हो तथा दूसरी गैस के विसरण का समय ज्ञात हो ,तो इसकी सहायता से दूसरी गैस का घनत्व तथा अणु भार ज्ञात किया जा सकता है । 2. मार्स गैस सूच...