Class 11th Chapter 15 PART 2 ll धूम कोहरा एवं उसके प्रकार ll अम्ल वर्षा ll
Class 11th Chapter 15 PART - 2 ll धूम कोहरा एवं उसके प्रकार ll अम्ल वर्षा ll प्रश्न - धूम कोहरा किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है । उत्तर - धूम कोहरा - धुआ मिले कोहरे को धूम कोहरा कहते हैं । स्मॉग दो शब्दों स्मोक(SMOKE) एवं फॉग(Fog) से मिलकर बना है जिसे स्मॉग या धूम कोहरा कहते हैं। Smoke + Fog = SMOG स्मॉग के प्रकार - धूएं की प्रकृति के आधार पर स्मॉग निम्न दो प्रकार का होता है - 1. सामान्य धूम कोहरा - इस कोहरे में सल्फर डाइऑक्साइड की सांद्रता अधिक होती है । अतः यह अपचायक प्रकृति का होता है। इसलिए इसे अपचायक धूम कोहरा भी कहते हैं । सन 1952 में लंदन में सर्वप्रथम चिरसम्मत स्मॉग देखा गया था जिससे 4000 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे ,इसलिए इसे लंदन स्मॉग भी कहा जाता है।। 2. प्रकाश रासायनिक धूम कोहरा - इस धूम कोहरे के मुख्य अवयव ओज़ोन आयन एवं नाइट्रोजन के ऑक्साइड हैं ।यह ऑक्सीकारक प्रकृति का होता है एवं इस कोहरे का निर्माण मुख्यतः वाहनों उद्योगों एवं घरों से उत्सर्जित धुएं पर सूर्य के प्रकाश की रासायनिक क्रिया द्...