Class 11th Chapter 15 PART 2 ll धूम कोहरा एवं उसके प्रकार ll अम्ल वर्षा ll

Class 11th Chapter 15 PART - 2 ll धूम कोहरा एवं उसके प्रकार ll अम्ल वर्षा ll

प्रश्न - धूम कोहरा किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ।
उत्तर - धूम कोहरा - धुआ मिले कोहरे को धूम कोहरा कहते हैं । स्मॉग दो शब्दों स्मोक(SMOKE) एवं फॉग(Fog) से मिलकर बना है जिसे स्मॉग या धूम कोहरा कहते हैं।

               Smoke + Fog = SMOG

स्मॉग के प्रकार - धूएं की प्रकृति के आधार पर स्मॉग निम्न दो प्रकार का होता है - 

1. सामान्य धूम कोहरा - इस कोहरे में सल्फर डाइऑक्साइड की सांद्रता अधिक होती है । अतः यह अपचायक प्रकृति का होता है। इसलिए इसे अपचायक धूम कोहरा भी कहते हैं ।
सन 1952 में लंदन में सर्वप्रथम चिरसम्मत स्मॉग देखा गया था जिससे 4000 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे ,इसलिए इसे लंदन स्मॉग भी कहा जाता है।।

2. प्रकाश रासायनिक धूम कोहरा - इस धूम कोहरे के मुख्य अवयव ओज़ोन आयन एवं नाइट्रोजन के ऑक्साइड हैं ।यह ऑक्सीकारक प्रकृति का होता है एवं इस कोहरे का निर्माण मुख्यतः वाहनों उद्योगों एवं घरों से उत्सर्जित धुएं पर सूर्य के प्रकाश की रासायनिक क्रिया द्वारा होता है । यह स्मॉग सर्वप्रथम लॉस एंजिल्स (U.S.A.) में देखा गया था।

प्रश्न - अम्ल वर्षा किसे कहते हैं ? समझाइए ।
उत्तर - अम्ल वर्षा - अम्ल वर्षा वास्तव में वायु प्रदूषण के कारण होती है। जब वर्षा का जल थोड़ा सा अम्लीय होता है तब यह अम्ल वर्षा कहलाती है । क्योंकि वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड ,वर्षा के जल में घुलकर कार्बनिक अम्ल बना लेती है ।अम्लीय वर्षा के रूप में पृथ्वी पर आया अम्ल पृथ्वी की सतह पर जमा हो जाता है।

समीकरण -  CO2  +  H2O ----->    H2CO3

प्रश्न - अम्लीय वर्षा ताजमहल के लिए क्यों नुकसानदायक है ।

                  अथवा 

अम्लीय वर्षा मूर्तियों तथा स्मारकों को कैसे प्रभावित करती है।
उत्तर - मूर्तियां तथा स्मारक संगमरमर की बनी होती हैं और अम्ल वर्षा का जल चूना पत्थर से क्रिया करके उसका क्षरण कर देता है इस प्रकार की मूर्तियों तथा स्मारकों को क्षति पहुंचाता है।
चूना पत्थर का प्रयोग ताजमहल बनाने में किया गया है जब नाइट्रिक अम्ल तथा सल्फ्यूरिक अम्ल जो अम्लीय वर्षा में मिले होते हैं तो यह कैल्शियम कार्बोनेट से रासायनिक क्रिया करते हैं जिसके कारण ताजमहल की सुंदरता एवं कला खत्म हो रही है अतः अम्लीय वर्षा ताजमहल के लिए नुकसानदायक है।

CaCO3+H2SO4--->CaSO4+ H2O+CO2

प्रश्न - हरित रसायन किसे कहते हैं इसके दो अनुप्रयोग लिखिए।
उत्तर - हरित रसायन - हरित रसायन पर्यावरण प्रदूषण को कम करने वाली रसायन की शाखा है, जिसके अंतर्गत वे रासायनिक क्रियाएं अपनायी जाती हैं जिनमें प्रदूषक उत्पन्न नहीं होते हैं और यदि प्रदूषक उत्पन्न होते भी हैं, तो उन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है।

हरित रसायन के अनुप्रयोग - 

1. कपड़ों की निर्जल धुलाई में ।

2. पेपर का विरंजन करने में ।

3. पॉलीस्टाइरीन, फॉम में क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उपयोग किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 11th Chapter 5 PART 8 ll वांडर वाल्स समीकरण

प्रेरणदायक प्रसंग 1 - अधिकारी

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि