Class 11th Chapter 8 PART 6 ll विद्युत रासायनिक सेल ll लवण सेतु एवं उसके कार्य
Class 11th Chapter 8 PART 6 Chemistry by HK Sir प्रश्न - विद्युत रासायनिक सेल किसे कहते हैं ? डेनियल सेल का उदाहरण देकर समझाइए। उत्तर - विद्युत रासायनिक सेल - विद्युत रासायनिक सेल एक ऐसी युक्ति है जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है । यह रेडॉक्स अभिक्रिया पर आधारित है। जैसे - गैल्वेनिक सेल , वोल्टीय सेल आदि डेनियल सेल के उदाहरण हैं । डेनियल सेल की कार्य विधि - इस सेल में जिंक(Zn) धातु की छड़ जिंक सल्फेट(ZnSO4) के विलयन में तथा कॉपर धातु(Cu) की छड़ कॉपर सल्फेट(CuSO4) के विलयन में डूबी रहती है । इन दोनों विलयनों को पोटेशियम क्लोराइड(KCl) से भरी U - नली द्वारा जोड़ दिया जाता है । अब पूर्ण सेल बन जाता है । इस सेल में दो अर्ध सेल होते हैं , जिनमें एक अर्धसेल जिंक Zn/ZnSO4 एवं दूसरा अर्धसेल Cu/CuSO4 इलेक्ट्रोड होता है । जब Zn और Cu इलेक्ट्रोडों को किसी धातु के तार द्वारा जोड़ दिया जाता है । तब इलेक्ट्रॉन का प्रवाह Zn इलेक्ट्रोड से Cu इलेक्ट्रोड की ओर होने लगता है । जिंक इलेक्ट्रोड पर जिंक परमाणु इलेक्ट्रॉन त्याग कर Zn2+ बनाते हैं , जो ZnSO4 के विलयन में ...