कक्षा 11th अध्याय 4 PART - 2
प्रश्न - आयनिक बंध किसे कहते हैं ? आयनिक यौगिक के गुण लिखिए । उत्तर - आयनिक बंध - परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉन के आदान प्रदान से बना बंध आयनिक बंध या विद्युतसंयोजी बंध कहलाती है । तथा इस प्रकार बने यौगिक को आयनिक यौगिक कहते हैं । उदाहरण - NaCl एक आयनिक यौगिक है इसमें Na अपना एक इलेक्ट्रॉन देता है और क्लोरीन इस इलेक्ट्रॉन ग्रहण को करता है । आयनिक यौगिकों की विशेषताएं - 1. आयनिक यौगिक सामान्यतः दृढ़ क्रिस्टलीय ठोस होते हैं। 2. आयनिक यौगिकों का गलनांक एवं क्वथनांक उच्च होता है। 3. आयनिक बंध अदिशात्मक होते हैं। 4. आयनिक यौगिक ध्रुवीय विलायकों में विलेय होते हैं । 5.आयनिक यौगिक जलीय विलयन में या पिघली हुई अवस्था में विद्युत के सुचालक होते हैं। प्रश्न - सह संयोजी बंध किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए एवं सह संयोजी यौगिकों के गुण लिखिए । उत्तर - सहसंयोजी बंध - जब दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉन की साझेदारी होती है तब जिस बंध का निर्माण होता है उसे सहसंयोजक बंध कहते हैं तथा जिन योगिकों में यह बंध पाया जाता है उन्हें सह संयोजी यौ...