Class 11th Chapter 6 ll निकाय एवं उसके प्रकार ll परिवेश ll PART - 01
Class 11th Chapter 6 PART 1 प्रश्न - ऊष्मागतिकी किसे कहते हैं ? इसका महत्व लिखिए। उत्तर - ऊष्मागतिकी - रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम किसी भौतिक व रासायनिक परिवर्तन के संपन्न होने पर उसमें ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन तथा उनके बीच मात्रात्मक संबंधों का अध्ययन करते हैं ,रासायनिक ऊष्मागतिकी कहलाती है। ऊष्मागतिकी का महत्व - 1.इसके द्वारा भौतिक रसायन के अनेक नियमों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 2.इसके आधार पर दिए गए ताप, दाब एवं सांद्रता पर कोई रासायनिक क्रिया के संपन्न होने की संभावना व्यक्त की जा सकती है। प्रश्न - निकाय एवं परिवेश से आप क्या समझते हो ? उत्तर - निकाय(System) - ब्रह्मांड का वह भाग जो कणों की बहुत सी संख्या से बना होता है तथा जिसे ऊष्मागतिकी के अध्ययन के लिए चुना जाता है ,तंत्र या निकाय कहलाता है। जैसे - जल, चाय का प्याला, बर्फ आदि निकाय के उदाहरण हैं। परिवेश (Surroundings) - निकाय के अलावा ब्रह्मांड का वह भाग जो तंत्र पर सीधा प्रभाव डाल सकता है ,परिवेश या पारिपार्श्विक कहलाता है। जैसे - मछली एक निकाय है, जबकि उसके चारों ओर का जल उसका परिवेश है। प्रश्न -...