Class 11th Chapter 15 PART 5 ll जल प्रदूषण एवं उसके कारण एवं रोकथाम के उपाय
Class 11th Chapter 15 PART 5 ll जल प्रदूषण एवं उसके कारण एवं रोकथाम के उपाय प्रश्न - जल प्रदूषण किसे कहते हैं ? जल प्रदूषण के कारण एवं जल प्रदूषण रोकने के उपाय लिखिए। उत्तर - जल प्रदूषण - जल के भौतिक ,रासायनिक एवं जैविक लक्षणों में होने वाले अवांछित परिवर्तन जो कि मनुष्य एवं जीव जगत पर हानिकारक प्रभाव डालता हैं ,जल प्रदूषण कहलाता है। जल प्रदूषण के प्रमुख कारण - जल प्रदूषण के प्रमुख कारण निम्न है - 1. तालाब नदी जलाशय आदि में कपड़े धोने नहाने पशुओं को नहाने से जल प्रदूषित हो जाता है। 2. कारखाने तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपशिष्ट रासायनिक पदार्थों को जल में बहा दिया जाता है जिससे नदी नाले का जल प्रदूषित हो जाता है। 3. परमाणु विस्फोट से उत्पन्न रेडियोधर्मी पदार्थों का समुचित निष्पादन नहीं होने पर यह भूमिगत स्रोतों में पहुंचकर जल को प्रदूषित कर देते हैं । जैसे डीडीटी ,बीएचसी आदि । 4. फसलों में प्रयुक्त कीटनाशक, पीडक नाशक आदि रसायनिक पदार्थ बरसात के पानी में घुलकर तालाब ,नदी आदि जल स्रोतों में पहुंच जाते हैं ,जिससे जल प्रदूषित हो जाता है। 5. जले, अधजले तथा बिना जले शवों को जल मे...