अध्याय 4 रासायनिक बलगतिकी संपूर्ण pdf
प्रश्न - अभिक्रिया की दर किसे कहते हैं इसकी इकाई लिखिए । उत्तर - अभिक्रिया की दर - इकाई समय अंतराल में अभिकारक या उत्पाद के सान्द्रण में होने वाले परिवर्तन को अभिक्रिया की दर कहते हैं । इसकी इकाई मोल / लीटर सेकंड होती है । अथवा किसी रासायनिक अभिक्रिया की दर इकाई समय अंतराल में अभिकारकों या उत्पाद के सांद्रण में होने वाले परिवर्तन के बराबर होती है । यदि सांद्रण में परिवर्तन dx व समय अंतराल dt हो तब - अभिक्रिया की दर = dx/dt अभिक्रिया की दर को निम्न प्रकार से प्रदर्शित करते हैं - 1. अभिकारक के सांद्रण में होने वाली कमी के आधार पर - ...