CLASS 11TH अध्याय 3 PART 11
प्रश्न - किसी तत्व का परमाणु क्रमांक 17 है इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर आवर्त सारणी में इसका स्थान निश्चित कीजिए। उत्तर - जिस तत्व का परमाणु क्रमांक 17 है उसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न है - 1.ब्लॉक - बाहरी कोश का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3s2 3p5 है जिससे स्पष्ट है कि यह तत्व p- ब्लाॅक का है क्योंकि अंतिम इलेक्ट्रॉन p ब्लाॅक में रखा गया है । 2.समूह - इसका कोश अपूर्ण है तथा इलेक्ट्रोनों की संख्या उसके समूह का निर्धारण करती है अतः यह तत्व सातवें समूह का है। 3. आवर्त - किसी तत्व के कोशों की संख्या उसके आवर्त को दर्शाती है अतः इसके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास से स्पष्ट है कि यह तत्व तीसरे आवर्त का है । प्रश्न - धनायन का आकार संगत परमाणु से छोटा होता है । क्यों ? उत्तर - किसी परमाणु के एक या अधिक इलेक्ट्रॉन खोने से धनायन का निर्माण होता है इस प्रक्रम में नाभिक में प्रोटनों की संख्या और नाभिकीय आवेश तो नाभिक में समान रहता है लेकिन बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉन की संख्या घट जाती है परिणामस्वरूप नाभिकीय आकर्षण बल प्रति इलेक्ट्रॉन बढ़ जाता है और बाहरी कोश के इलेक्ट्रॉन मजबूती से नाभिक से ...