Class 12th Chapter 2 विलयन PART - 2 ll विलयन के प्रकार ll हेनरी नियम एवं उसके अनुप्रयोग
Class 12th Chapter 2 विलयन PART - 2 ll विलयन के प्रकार ll हेनरी नियम एवं उसके अनुप्रयोग प्रश्न - अवस्था के आधार पर बिलयन कितने प्रकार के होते हैं समझाइए । उत्तर - अवस्था के आधार पर विलयन निम्न तीन प्रकार के होते हैं - A. ठोसीय विलयन - जब किसी बिलयन को ठोसीय अवस्था में प्राप्त किया जाता है, तब यह ठोसीय विलयन कहलाता है । जैसे - पारे का सोडियम के साथ अमलगम ,तांबे में जिंक का बिलयन(पीतल) आदि। B. द्रवीय विलयन - जब किसी बिलयन को द्रव अवस्था में प्राप्त किया जाता है, तब यह द्रवीय विलयन कहलाता है । जैसे - नमक व शक्कर का जलीय विलयन, एल्कोहल का जल में विलयन आदि। C. गैसीय विलयन - जब किसी बिलयन को गैस अवस्था में प्राप्त किया जाता है, तब यह गैसीय विलयन कहलाता है । जैसे - गैसों के मिश्रण , वायु आदि। प्रश्न - सांद्रता के आधार पर बिलयन कितने प्रकार के होते हैं समझाइए। उत्तर - सांद्रता के आधार पर विलयन निम्न पांच प्रकार के होते हैं - 1. तनु विलयन 2. सांद्र विलयन 3. संतृप्त विलयन 4. असंतृप्त विलयन 5.अति संतृप्त विलयन 1. तनु विलयन - वह विलयन जिसमें विलेय पदार्...