संदेश

द्विध्रुव आघूर्ण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

CLASS 11th CHAPTER 4 PART-9 संयोजकता बंध सिद्धांत एवं उसकी कमियां ll बंध कोण ll अनुनाद ll द्विध्रुव आघूर्ण

प्रश्न - संयोजकता बंध सिद्धांत (VBT) क्या है ? इसके प्रमुख अभिगृहीत लिखिए। एवं संयोजकता बंध सिद्धांत की कमियां लिखिए। उत्तर - संयोजकता बंध सिद्धांत (VBT) - संयोजकता बंध सिद्धांत को सर्वप्रथम सन 1927 में हिटलर एवं लंदन ने प्रस्तुत किया । जिसे सन 1933 में पोलिंग एवं स्लेटर ने विस्तृत रूप से विकसित किया इस प्रकार हिटलर - लंदन द्वारा प्रस्तुत एवं पोलिंग - स्लेटर द्वारा विकसित सिद्धांत को सम्मिलित रूप से संयोजकता बंध सिद्धांत कहते हैं । इस सिद्धांत के प्रमुख अभिगृहीत निम्न है - 1. परमाणुओं के मध्य सहसंयोजी बंध उनके संयोजकता कोष के अर्ध पूरित परमाण्विक ऑर्बिटलों के अतिव्यापन से बनते हैं । 2. अतिव्यापन में भाग लेने वाले कक्षकों के इलेक्ट्रॉनों के चक्रण विपरीत होते हैं । 3. बंध की प्रबलता अतिव्यापन की सीमा पर निर्भर करती है । 4. अतिव्यापन से ऊर्जा मुक्त होती है । संयोजकता बंध सिद्धांत की सीमाएं - 1. अणुओं के  अनुचुंबकीय तथा प्रति चुंबकीय व्यवहार को समझाने में असफल रहा । 2. उपसहसंयोजक बंध के संबंध में कोई जानकारी नहीं देता है । 3. सहसंयोजक बंध की ध्रुवता तथा अनुनाद को समझाने में असफल रहा ...