Class 12th Chapter 7 PART 9 नाइट्रोजन बनाने की प्रयोगशाला विधि ll फास्फोरस के अपररूप
Class 12th Chapter 7 PART - 9 ll नाइट्रोजन बनाने की प्रयोगशाला विधि ll फास्फोरस के अपररूप प्रश्न - नाइट्रोजन बनाने की प्रयोगशाला विधि को समझाइए। उत्तर - 1.प्रयोगशाला विधि - प्रयोगशाला में नाइट्रोजन , अमोनियम नाइट्रेट को गर्म करके प्राप्त किया जाता है ।अमोनियम नाइट्रेट एक अस्थाई योगिक है । अतः इसके स्थान पर सोडियम नाइट्राइट तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण के जलीय विलयन को लिया जाता है। NH4NO2 ------------> N2 + H2O NaNO2 + NH4ClO ------> N2 + H2O + NaCl उक्त अभिक्रिया में अल्प मात्रा में NO तथा HNO3 भी बनता है ,इन्हें अलग करने के लिए मुक्त हुई नाइट्रोजन गैस को जलीय H2SO4 तथा K2Cr2O7 के विलयन प्रवाहित किया जाता है। 2. अमोनियम डाई क्रोमेट को गर्म करके [ (NH4)2Cr2O7 ] - (NH4)2Cr2O7 -------> Cr2O3 + N2 + 4H2O 3.बेरियम एजाइट को गर्म करने से शुद्ध नाइट्रोजन गैस प्राप्त होती है। Ba(N3)2 -------> Ba + 3N2 प्रश्न - फास्फोरस के अपररूपों के नाम लिखिए । उत्तर - फास्फोरस के कई रूपों में पाया जाता है जो न...