Class 12th Chapter 5 surface chemistry 01
Class 12th Chapter 5 Surface Chemistry प्रश्न .1 पृष्ठ रसायन क्या है ? उत्तर - पृष्ठ रसायन - पृष्ठ रसायन, रसायन विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखा है जिसके अंतर्गत हम सतह (इंटरफ़ेस) पर होने वाली घटनाओं का अध्ययन करते हैं जैसे घुलना ,क्रिस्टलीकरण ,संक्षारण, इलेक्ट्रोड की प्रक्रियाएं आदि। अथवा यह रसायन की वह शाखा है जिसके अंतर्गत ठोसों के पृष्ठ तल के स्वभाव एवं इनके पृष्ठ तल पर होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। प्रश्न 2. निम्न को समझाइए - 1. अधिशोषण (Adsorbtion) - जब किसी पदार्थ (गैस या द्रव) की किसी ठोस पर उपस्थित सांद्रता ठोस के स्थूल में उपस्थित सांद्रता की अपेक्षा अधिक होती है तो इस घटना को अधिशोषण कहते हैं । 2.अधिशोषक (Adsorbent) - ऐसे ठोस पदार्थ जिनके पृष्ठ या सतह पर अधिशोषण होता है अधिशोषक कहलाते हैं । जैसे - सिलिका जेल, चारकोल, बोन चारकोल ,बारीक चूर्ण धातु -प्ल...