Class 11th Chapter 15 PART 6 ll ग्रीन हाउस प्रभाव ll ग्लोबल वार्मिंग ll
Class 11 chapter 15 PART 6 ll ग्रीन हाउस प्रभाव ll ग्लोबल वार्मिंग ll BOD ll COD ll सुपोषण ll कीटनाशी प्रश्न - ग्रीन हाउस प्रभाव किसे कहते हैं ? ग्रीन हाउस गैसों के नाम लिखिए । उत्तर - ग्रीन हाउस प्रभाव - कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसों के द्वारा अवरक्त वितरण के अवशोषण से वायुमंडल का गर्म होना ग्रीन हाउस प्रभाव या हरित ग्रह प्रभाव या पौधा घर प्रभाव कहलाता है। ग्रीन हाउस शब्द की उत्पत्ति कांच की बनी छोटी-छोटी घरनुमा सरंचना से हुई है । जो कुछ ठंडे देशों में गमलों में पौधे उगाने के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं । ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण ही मोटर, कार के अंदर का भाग गर्म हो जाता है। प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम - प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम निम्न है - 1. कार्बन डाइऑक्साइड(CO2) 2.क्लोरोफ्लोरोकार्बन(CCl2F2) 3. मेथेन (C2H4) 4.ओजोन (O3) 5.जलवाष्प (H2O) 6.नाइट्रोजन के ऑक्साइड(N2O, N2O2) प्रश्न - ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते हैं ? इसके प्रमुख कारण लिखिए। उत्तर - ग्लोबल वार्मिंग - ग्रीन हाउस गैसों के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होना ग्लोबल वार्मिंग कहलाता है । इसे वैश्विक तापन भी कह...