Class 11th Chapter 15 PART 6 ll ग्रीन हाउस प्रभाव ll ग्लोबल वार्मिंग ll

Class 11 chapter 15 PART 6 ll ग्रीन हाउस प्रभाव ll ग्लोबल वार्मिंग ll BOD ll COD ll सुपोषण ll कीटनाशी

प्रश्न - ग्रीन हाउस प्रभाव किसे कहते हैं ? ग्रीन हाउस गैसों के नाम लिखिए ।
उत्तर - ग्रीन हाउस प्रभाव - कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसों के द्वारा अवरक्त वितरण के अवशोषण से वायुमंडल का गर्म होना ग्रीन हाउस प्रभाव या हरित ग्रह प्रभाव या पौधा घर प्रभाव कहलाता है।

ग्रीन हाउस शब्द की उत्पत्ति कांच की बनी छोटी-छोटी घरनुमा सरंचना से हुई है । जो कुछ ठंडे देशों में गमलों में पौधे उगाने के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं । ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण ही मोटर, कार के अंदर का भाग गर्म हो जाता है।

प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम - प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम निम्न है - 

1. कार्बन डाइऑक्साइड(CO2)

2.क्लोरोफ्लोरोकार्बन(CCl2F2)

3. मेथेन (C2H4)

4.ओजोन (O3)

5.जलवाष्प (H2O)

6.नाइट्रोजन के ऑक्साइड(N2O, N2O2)


प्रश्न - ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते हैं ? इसके प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर - ग्लोबल वार्मिंग - ग्रीन हाउस गैसों के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होना ग्लोबल वार्मिंग कहलाता है । इसे वैश्विक तापन भी कहते हैं।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण - 

1. वृक्षों का लगातार कटना।

2. रेफ्रिजरेटर उनसे उत्सर्जित एरोसॉल की परत बनना ।

3. रासायनिक खाद एवं वाहनों से नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्पन्न होना।

4. जीवाश्म ईंधन का अपूर्ण दहन होना।

प्रश्न - जैव निम्नीकरण तथा अजैव निम्नीकरण प्रदूषण किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।

                          अथवा

बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन बायोडिग्रेडेबल किसे कहते हैं।
उत्तर - जैव निम्नीकरण - वे प्रदूषक जो सूक्ष्म जीवों द्वारा आसानी से अपघटित हो जाते हैं। तथा अपघटन के बाद कोई हानिकारक पदार्थ नहीं बनाते हैं जैव निम्नीकरण या बायोडिग्रेडेबल प्रदूषक कहलाते हैं।
उदाहरण - सब्जियां , मृत जानवर आदि।

अजैव निम्नीकरण प्रदूषक - वे प्रदूषक जो सूक्ष्म जीवों द्वारा आसानी से अपघटित नहीं होते हैं। तथा अपघटन के बाद हानिकारक पदार्थ शेष रह जाते है, अजैव निम्नीकरण या नॉन बायोडिग्रेडेबल प्रदूषक कहलाते हैं।
उदाहरण - कांच , प्लास्टिक आदि।

प्रश्न - BOD एवं COD से आप क्या समझते हो।

                         अथवा

जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग(BOD) एवं रासायनिक ऑक्सीजन मांग (COD) किसे कहते हैं, समझाइए।
उत्तर - BOD (Biological Oxygen Demand) - जल में घुली ऑक्सीजन की मिलीग्राम में वह मात्रा जो 1 लीटर जल में उपस्थित कार्बनिक पदार्थ के 5 दिन तक 20 डिग्री सेल्सियस ताप पर अपघटन के लिए आवश्यक है , जैवरासायनिक ऑक्सीजन डिमांड या BOD कहलाते हैं।
यदि BOD 5ppm या इससे थोड़ी अधिक हो जाए तो जल प्रदूषित माना जाता है, क्योंकि शुद्ध जल में BOD , 0 से 3ppm के मध्य होती है।

COD (Chemical Oxygen Demand ) - कार्बनिक व्यर्थ पदार्थों के अलावा कुछ अन्य रासायनिक पदार्थ जल में घुली ऑक्सीजन से क्रिया कर लेते हैं, तब इसे रासायनिक ऑक्सीजन डिमांड या COD कहते हैं ।
यदि COD का मान अधिक है ,तो इसका अर्थ है कि जल अधिक प्रदूषित है । और यदि COD का मान कम है तो जल कम प्रदूषित है।

प्रश्न - निम्न पर टिप्पणी लिखिए- 
1.सुपोषण(Utrification)
2.कीटनाशी (Insecticide)

उत्तर - 1.सुपोषण - जल में उपस्थित पोषक तत्वों द्वारा गहराई में उपस्थित पौधों की घनी आबादी को पोषण दिया जाना, सुपोषण या यूट्रॉफिकेशन कहलाता है।

2.कीटनाशी - वे रासायनिक पदार्थ जो हानिकारक कीटों को नष्ट करते हैं ,कीटनाशी कहलाते हैं । सर्वाधिक महत्वपूर्ण ज्ञात कीटनाशी डीडीटी(DDT),बीएचसी(BHC) है।

प्रश्न - निम्न का पूरा नाम लिखिए - 
1. TLV   2. BOD   3. COD  4. PAN   5. CFC  6. TEL
उत्तर - 1. TLV (Threshold Limit Value)- प्रवेश सीमा मान

2. BOD (Biological Oxygen Demand)- बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड

3. COD (Chemical Oxygen Demand)- रसायनिक आक्सीजन डिमांड

4. PAN (Peroxy Acetyl Nitrate)- परॉक्सी ऐसीटिल नाइट्रेट

5. CFC (Chloro Flouro Carbon) - क्लोरोफ़्लोरो कार्बन

6. TEL (Tetra Ethyl Led) - टेट्रा एथिल लेड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3