Class 11th Chapter 6 PART 7 ll एंट्रॉपी ll मुक्त ऊर्जा ll गिब्स हेम्होल्ट्ज समीकरण ll हैस का स्थिर ऊष्मा संकलन का नियम
Class 11th Chapter 6 PART 7 ll एंट्रॉपी ll मुक्त ऊर्जा ll गिब्स हेम्होल्ट्ज समीकरण ll हैस का स्थिर ऊष्मा संकलन का नियम प्रश्न - एंट्रॉपी किसे कहते हैं ? इसकी इकाई लिखिए । अथवा एंट्रॉपी की भौतिक सार्थकता समझाइए तथा बताइए कि ठोस , द्रव एवं गैस में किसकी एंट्रॉपी अधिक होगी ? उत्तर - एंट्रॉपी (Entropy) - एंट्रॉपी किसी निकाय की अव्यवस्था या बेहतरतीबी की माप है । कोई निकाय जितना अधिक अव्यवस्थित होगा, उसकी एंट्रॉपी का मान उतना ही अधिक होगा । किसी निकाय की एंट्रॉपी बढ़ने का अर्थ है- उसकी अनियमितता में वृद्धि होना ।इसे S प्रदर्शित करते हैं। इसकी इकाई जूल प्रति केल्विन होती है। उदाहरण - ठोस, द्रव एवं गैस में ठोसों की तुलना में द्रव की एंट्रॉपी का मान अधिक एवं द्रव की तुलना में गैसों की एंट्रॉपी का मान अधिक होता है ।अतः ठोस ,द्रव एवं गैस की एंट्रॉपी का बढ़ता क्रम निम्न प्रकार होगा - ठोस < द्रव < गैस एंट्...