Class 11th Chapter 7 अम्लीय एवं क्षारीय बफर विलयन की क्रिया विधि
प्रश्न - अम्लीय बफर विलयन की क्रिया विधि समझाइए । उत्तर - एसिटिक अम्ल और सोडियम एसिटेट का विलयन अमलीय बफर विलयन का उदाहरण है । सोडियम एसीटेट प्रबल विद्युत अपघट्य है इसके आयनन से बहुत अधिक एसीटेट आयन प्राप्त होते हैं , सोडियम एसीटेट के समआयन प्रभाव द्वारा एसिटिक अम्ल के आयनन को कम कर देता है जिससे बहुत कम हाइड्रोजन आयन बनते हैं CH3COONa ----> CH3COO- + Na+ CH3COOH -----> CHCOO- + H+ इस बफर विलयन में एक बूंद HCl मिलाने पर जो हाइड्रोजन आयन उत्पन्न होते हैं वे CH3COO- आयन से संयुक्त होकर एसिटिक अम्ल बना लेते हैं , जिनका आयनन बहुत कम होता है। अतः HCl जैसे प्रबल विद्युत अपघटय मिलाने पर भी विलयन के हाइड्रोजन आयन के सांद्रण में वृद्धि नहीं हो पाती है । CH3COONa ----> CH3COO- + Na+ HCl --------> H+ + Cl- प्रश्न - क्षारीय बफर विलयन की क्...