कक्षा 12th ll अध्याय 8 ll PART - 5 ll K2Cr2O4 एवं KMnO4 बनाने की विधि, गुण एवं उपयोग
प्रश्न - क्रोमाइट अयस्क से पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि लिखिए तथा इसके उपयोग लिखिए । अथवा पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि , गुण एवं उपयोग लिखिए । उत्तर - पोटैशियम डाइक्रोमेट एक महत्वपूर्ण ऑक्सीकारक है । इस यौगिक में क्रोमियम की ऑक्सीकरण अवस्था +6 होती है । पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि - पोटैशियम डाइक्रोमेट को क्रोमाइट अयस्क या क्रोम आयरन या फेरोक्रोम से बनाया जाता है । जो निम्नलिखित पदों में होते हैं - 1. क्रोमाइट अयस्क (FeCr2O4) का सोडियम क्रोमेट(Na2CrO4) में परिवर्तन - क्रोमाइट अयस्क को सोडियम हाइड्रोक्साइड या सोडियम कार्बोनेट के साथ वायु की उपस्थिति में एक परावर्तनी भट्टी में गरम करने पर सोडियम क्रोमेट बनता है । 4FeCr2O4 + 16NaOH + 7O2 ---> 8Na2CrO4 + 2Fe2O3 + 8H2O पदार्थ को छिद्रमय रखने हेतु कुछ मात्रा में शुष्क चूने को मिलाते हैं । जल के साथ निष्कर्षण करने पर Na2CrO3 विलयन में चला जाता है जबकि आयरन ऑक्साइड (Fe2O3) रह जाता है जिसे छानकर अलग कर ल...