कक्षा 12th ll अध्याय 8 ll PART - 5 ll K2Cr2O4 एवं KMnO4 बनाने की विधि, गुण एवं उपयोग

प्रश्न - क्रोमाइट अयस्क से पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि लिखिए तथा इसके उपयोग लिखिए ।

                            अथवा

पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि , गुण एवं उपयोग लिखिए ।

उत्तर - पोटैशियम डाइक्रोमेट एक महत्वपूर्ण ऑक्सीकारक है । इस यौगिक में क्रोमियम की ऑक्सीकरण अवस्था +6 होती है ।

पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि - पोटैशियम डाइक्रोमेट को क्रोमाइट अयस्क या क्रोम आयरन या फेरोक्रोम से बनाया जाता है । जो निम्नलिखित पदों में होते हैं - 

1. क्रोमाइट अयस्क (FeCr2O4) का सोडियम क्रोमेट(Na2CrO4) में परिवर्तन - क्रोमाइट अयस्क को सोडियम हाइड्रोक्साइड या सोडियम कार्बोनेट के साथ वायु की उपस्थिति में एक परावर्तनी भट्टी में गरम करने पर सोडियम क्रोमेट बनता है ।

     4FeCr2O4 + 16NaOH + 7O2 ---> 8Na2CrO4 + 2Fe2O3 + 8H2O

पदार्थ को छिद्रमय रखने हेतु कुछ मात्रा में शुष्क चूने को मिलाते हैं । जल के साथ निष्कर्षण करने पर Na2CrO3 विलयन में चला जाता है जबकि आयरन ऑक्साइड (Fe2O3) रह जाता है जिसे छानकर अलग कर लेते हैं ।

2. सोडियम क्रोमेट (Na2CrO4 )का सोडियम डाई क्रोमेट (Na2Cr2O7 )में परिवर्तन - सोडियम क्रोमेट विलयन सांद्र H2SO4 के साथ अभिक्रिया करके सोडियम डाई क्रोमेट बनाता है।

             Na2CrO4 + H2SO4 ----> Na2Cr2O7 + Na2SO4 + H2O

सोडियम क्रोमेट (Na2CrO4) कम विलेय होता है । जिसका वाष्पन करने पर Na2SO4 . 10H2O के रूप में क्रिस्टलीकृत हो जाता है जिसे पृथक कर लिया जाता है ।

3. सोडियम डाई क्रोमेट(Na2Cr2O7 ) का पोटैशियम डाईक्रोमेट (K2Cr2O7 ) में परिवर्तन - सोडियम डाई क्रोमेट के जलीय विलयन का उपचार के KCl के साथ किए जाने पर पोटेशियम डाई क्रोमेट प्राप्त होता है । पोटेशियम डाई क्रोमेट के अल्प विलेय प्रकृति के कारण इसके क्रिस्टल ठंडे में प्राप्त किए जाते हैं ।

          Na2Cr2O7 + 2KCl ----> K2Cr2O7 + 2NaCl


K2Cr2O7 के गुण - 
1. K2Cr2O7 नारंगी लाल रंग का क्रिस्टलीय ठोस है जिसका गलनांक 670 K है ।

2. यह ठंडे जल में कम विलेय हैं किंतु गर्म जल में विलेय है ।

3. यह प्रबल ऑक्सीकारक है ।



K2Cr2O7 के उपयोग - 

1. ऑक्सीकारक के रूप में ।
2. चमड़ा उद्योग में क्रोम टेनिंग के लिए ।
3. प्रयोगशाला में कांच के पात्रों की सफाई के लिए ।
4. रंगाई व छपाई में , फोटोग्राफी में , 
5. जिलेटिन फिल्म के कठोरीकरण के लिए ।
6. क्रोमियम के योगिक बनाने में  ।


प्रश्न - क्रोमिल क्लोराइड परीक्षण समीकरण सहित लिखिए ।
उत्तर - क्रोमिल क्लोराइड परीक्षण - क्रोमायल क्लोराइड परीक्षण का उपयोग क्लोराइड आयन के निश्चय आत्मक परीक्षण के लिए करते हैं ।
जब किसी धातु क्लोराइड को ठोस पोटैशियम डिक्रोमेट एवं सांद्र H2SO4 के साथ गर्म किया जाता है तब गहरे नारंगी रंग की क्रोमिल क्लोराइड की वाष्प उत्पन्न होती है ।

Na2Cr2O7 + 3H2SO4 + 4NaCl ----> 
2CrO2Cl2 + K2SO4 + 2Na2SO4 + H2O



प्रश्न - पायरो लुसाइट से KMnO4 बनाने की विधि , गुण एवं उपयोग लिखिए।
उत्तर - पोटेशियम परमैग्नेट एक प्रबल ऑक्सीकारक है । यह विभिन्न माध्यमों के विलयनों में भिन्नता के साथ ऑक्सीकारक की तरह व्यवहार करता है । पोटेशियम परमैग्नेट को बोलचाल की भाषा में पोटाश या लाल दवा कहा जाता है , जिसे पायरो लुसाइट नामक अयस्क से बनाया जाता है , जो मुख्य रूप से MnO2 होता है ।

KMnO4 बनाने की विधि - 

1. पायरो लुसाइट (MnO2) का KMnO4 में परिवर्तन - पायरो लुसाइट को वायुमंडलीय ऑक्सीजन में पोटेशियम हाइड्रोक्साइड के साथ अभिकृत पर पोटेशियम मैग्नेट का हरा पदार्थ बनता है ।

MnO2 + KOH + O2  ----->  K2MnO4  + H2O



2. पोटेशियम मैग्नेट (K2MnO4) का पोटेशियम परमैग्नेट (KMnO4) में परिवर्तन - K2MnO4 के हरे पदार्थ को Cl2 या CO2 के साथ निष्कर्षित करके रासायनिक ऑक्सीकरण या विद्युत अपघटनी ऑक्सीकरण द्वारा KMnO4 में ऑक्सीकृत करते हैं ।

2K2MnO4  +  Cl2  ------> 2KCl  +  2KMnO4

                                या

3K2MnO4  +  CO2  ------> 2K2CO3 +  2KMnO4  + 2MnO2


KMnO4 के गुण - 

1. यह गहरा बैगनी क्रिस्टलीय ठोस है ।

2. यह 240°C पर अपघटित होता है ।

3. यह जल में कम विलेय हैं ।

4. यह प्रबल ऑक्सीकारक है ।


KMnO4 के उपयोग - 

1. प्रयोगशाला एवं उद्योगों में ऑक्सीकारक के रूप में ।

2. कार्बनिक यौगिकों के असंतृप्तता परीक्षण में ।

3. शुष्क सेलों में ।

4. कुछ यौगिकों के गुणात्मक विश्लेषण में ।

5. ऊन , कॉटन , सिल्क एवं अन्य टेक्सटाइल फाइबर के विरंजन में ।

6. तेलों को रंगहीन करने में ।

7. जल के शोधन में ।



प्रश्न - K2Cr2O7 एवं KMnO4 के अम्लीय माध्यम में ऑक्सिकारक गुण लिखिए ।

उत्तर - 


Chemistry by H.K Sir

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

Class 12th Chapter 7 PART 14 ll क्लोरीन के प्रमुख ऑक्सी अम्ल ll अंतर हैलोजन यौगिक ll

Class 12th Chapter 5 PART 13 ll कोलॉइडी विलयन के गुण- ब्राउनी गति, टिंडल प्रभाव, विद्युत कण संचलन, स्कंदन, रक्षी कोलॉइड आदि