संदेश

11.5.6 आदर्श गैस और वास्तविक गैस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Class 11th ll Chapter 5 ll PART 6 ll आदर्श गैस एवं वास्तविक गैस ll गैस स्थिरांक के विभिन्न मान ll संपीड्यता गुणांक

Shri Coaching classes begamganj Class 11th Chapter 5 PART 6 प्रश्न - गैस स्थिरांक (R) के विभिन्न मान लिखिए। उत्तर - सार्वत्रिक गैस स्थिरांक को ऊर्जा के विभिन्न इकाइयों के रूप में निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है - 1. लीटर वायुमंडलीय दाब में - 0.0821 L atm /K mol 2. सीजीएस पद्धति में - 8.314 × 10*7 erg /K mol 3. एस आई पद्धति में - 8.314 J / K mol 4. कैलोरी में - 1.98 cal /K mol प्रश्न - संपीडियता गुणांक किसे कहते हैं । उत्तर - संपीड्यता गुणांक - निश्चित ताप और दाब पर किसी गैस के प्रेक्षित आयतन तथा अवलोकित आयतन (गणना से प्राप्त आयतन) का अनुपात संपीड्यता गुणांक कहलाता है । इसे Z से प्रदर्शित करते हैं । आदर्श गैस के लिए संपीड्यता गुणांक का मान 1 होता है ।        संपीड्यता गुणांक(Z) = PV/ nRT प्रश्न - आदर्श गैस किसे कहते हैं इसके प्रमुख गुण लिखिए । उत्तर - आदर्श गैस (Ideal Gas) - वह गैस जो गैस नियमों का सभी ताप एवं दाब पर पालन करती है, आदर्श गैस कहलाती है । वास्तव में कोई भी गैस आदर्श गैस नहीं है। आदर्श गैस के गुण -  1. यह आदर्श गैस समीकरण का पालन करती...