कक्षा 12 ll अध्याय 7 ll भाग - 18 ll 18 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय
प्रश्न - 18 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय लिखिए। उत्तर - समूह 18 में हीलियम , नियॉन ,आर्गन , क्रिप्टोंन , जीनॉन एवं रेडॉन आते हैं । यह समूह पहले शून्य समूह कहलाता था । इस समूह के सदस्यों को संयुक्त रूप से अन्य नाम जैसे - दुर्लभ गैसें , अक्रिय गैसें या शून्य समूह के तत्व, नोबल गैस के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति में इनकी उपलब्धता बहुत कम होती है एवं यह रासायनिक रूप से अक्रिय होते हैं , इसलिए इन्हें अक्रिय गैसें या निष्क्रिय गैसें भी कहा जाता है। यह तत्व वायु में पाए जाते हैं इस कारण इन्हें एरोजन्स भी कहते हैं । रेडॉन एक रेडियोएक्टिव तत्व है । प्रश्न - 18वें समूह के तत्वों के नाम , संकेत , परमाणु क्रमांक एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। उत्तर - तत्वों के नाम संकेत परमाणु क्रमांक इलेक्ट्रॉनिक विन्यास हीलियम He 2 नियॉन Ne...