कक्षा 12 ll अध्याय 7 ll भाग - 18 ll 18 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय

प्रश्न - 18 वे समूह के तत्वों का सामान्य परिचय लिखिए।
उत्तर - समूह 18 में हीलियम , नियॉन ,आर्गन , क्रिप्टोंन , जीनॉन एवं रेडॉन आते हैं । यह समूह पहले शून्य समूह कहलाता था । इस समूह के सदस्यों को संयुक्त रूप से अन्य नाम जैसे - दुर्लभ गैसें , अक्रिय गैसें या शून्य समूह के तत्व, नोबल गैस के नाम से भी जाना जाता है।
प्रकृति में इनकी उपलब्धता बहुत कम होती है एवं यह रासायनिक रूप से अक्रिय होते हैं , इसलिए इन्हें अक्रिय गैसें या निष्क्रिय गैसें भी कहा जाता है।
यह तत्व वायु में पाए जाते हैं इस कारण इन्हें एरोजन्स भी कहते हैं । रेडॉन एक रेडियोएक्टिव तत्व है ।

प्रश्न - 18वें समूह के तत्वों के नाम , संकेत , परमाणु क्रमांक एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
उत्तर - 
तत्वों के नाम   संकेत       परमाणु क्रमांक                इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
 
हीलियम             He              2 

नियॉन                Ne            10 

आर्गन                 Ar             18 

क्रिप्टन                 Kr            36 

जीनॉन                 Xe             54 

रेडॉन                   Rn              86




प्रश्न - उत्कृष्ट गैसों की आवर्त सारणी में स्थिति की विवेचना कीजिए।
उत्तर - उत्कृष्ट गैसों के गुणों में अत्यधिक समानता होती है , जैसे - सभी रंगहीन , गंधहीन और स्वादहीन गैसे हैं । सभी गैसे  रासायनिक रूप से अक्रिय हैं । सभी एक परमाणुक हैं । सभी के बाहरी कोश संतृप्त हैं । अतः इन्हें एक साथ एक ही समूह में स्थान मिलना चाहिए , क्योंकि यह गैसे अक्रिय हैं , इसलिए इन्हें प्रबल ऋणविद्युती समूह और प्रबल धनविद्युती समूह के बीच स्थान मिलना चाहिए । अक्रिय गैस इन दोनों समूहों के मध्य सेतु का कार्य करती हैं । मेंडलीफ की संशोधित आवर्त सारणी में इन्हें शून्य वर्ग में रखा गया है।
दीर्घ आवर्त सारणी में इन्हें प्रत्येक आवर्त के अंत में समूह 18 में रखा गया है , जो कि उनका उचित स्थान है । हीलियम को छोड़कर प्रत्येक सदस्य में ns2 np6 विन्यास पाया जाता है । प्रत्येक आवर्त इसी विन्यास पर पूरा होता है । इसलिए यह तत्व अपने आवर्त के अंत में रखे गए हैं ।
यदि आवर्त सारणी के चार्ट को बेलनाकार रूप में इस प्रकार मोडे कि प्रथम समूह , 18वें समूह से छूने लगे तब हम देखते हैं कि उत्कृष्ट गैसों का समूह 18 , हैलोजन के समूह 17 और प्रबल धनविद्युती क्षार धातु (समूह 1) के मध्य स्थान पाता है । जो कि सर्वथा सही है , क्योंकि प्रबल ऋण विद्युती तत्वों से प्रबल धनविद्युती तत्वों की ओर बढ़ने पर एक ऐसा समूह भी होना चाहिए जो उदासीन या शून्य हो।

प्रश्न - उत्कृष्ट गैसों के पांच भौतिक गुणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर - 1. यह रंगहीन , स्वादहीन , गंधहीन एवं विषहीन  गैसे हैं।

2. यह ना स्वयं जलती हैं , ना जलने में सहायता करती हैं।

3. यह अत्यंत अक्रिय व स्थाई गैसे हैं ।

4. सभी कम क्वथनांक वाली गैस हैं।

5. सभी गैसे एक परमाणुक होती हैं।

6. यह जल में अल्प विलेय हैं।

7. इन तत्वों की आयनन ऊर्जा उच्च होती है।

8. उत्कृष्ट गैसों का गलनांक एवं क्वथनांक न्यूनतम होता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कक्षा 11th अध्याय 9 PART - 4 ll हाइड्रोजन पराक्साइड की संरचना ll परहाइड्रोल ll फेंटन अभिकर्मक

कक्षा 11th अध्याय 4 PART 3

Class 12th Chapter 16