संदेश

11.8.5 मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कक्षा 11th ll अध्याय - 8 ll भाग - 5 ll मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड विभव ll विद्युत रासायनिक श्रेणी ll

चित्र
प्रश्न - मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड विभव किसे कहते हैं ? यह कैसे बनाया जाता है । उत्तर - मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड - जब शुद्ध हैड्रोजन गैस को 25 डिग्री सेल्सियस ताप एवं 1atm दाब पर एक मोल प्रति लीटर सांद्रता वाले HCl विलयन में डुबाया जाता है , तब मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का निर्माण होता है । इस इलेक्ट्रोड का विभव शून्य होता है। इसे SHE या NHE भी कहते हैं। नामांकित चित्र -  मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का निर्माण - इसमें आयताकार प्लेटिनम की एक प्लेट होती है जिस पर प्लेटिनम ब्लैक का लेप कर दिया जाता है । इस प्लैटिनम की प्लेट को प्लेटिनम के तार द्वारा जोड़ देते हैं । जो कांच की नली में लगा रहता है । नली के अंदर यह तार मरकरी की थोड़ी सी मात्रा में डूबा रहता है । प्लेटिनम की प्लेट कांच की जैकेट द्वारा घिरी रहती है । इस जैकेट के ऊपर एक पार्श्व नली जुड़ी रहती है , जहां से शुद्ध हाइड्रोजन गैस को 1 atm दाब पर प्रवाहित किया जाता है और इस इलेक्ट्रोड को एक मोल प्रति लीटर सांद्रता वाले अम्लीय विलयन में 25°C ताप पर डुबाया जाता है तो थोड़ी देर बाद अधिशोषित हाइड्रोजन एवं अम्लीय...