संदेश

12.8.4 कारण वाले प्रश्न लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कक्षा 12th ll अध्याय 8 ll PART - 4 ll कारण वाले प्रश्न

प्रश्न - संक्रमण धातु में संकुल योग्य बनाने की प्रवृत्ति होती है , क्यों ? उत्तर - संक्रमण तत्वों के संकुल यौगिक बनाने के कारण निम्न है - 1. इन तत्वों के आयनों का आकार कम तथा नाभिकीय आवेश उच्च होता है , जिसके कारण यह आयन या अणु को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 2. लीगेंड द्वारा दिए गए जाने वाले इलेक्ट्रॉन युग्म को ग्रहण करने के लिए इन तत्वों के आयनों में रिक्त ऑर्बिटल होते हैं । 3. ऐसे तत्व जिनमें उपकोश आंशिक रूप से भरे रहते हैं उन्हें संक्रमण तत्व कहते हैं । प्रश्न - संक्रमण धातुओं के चुंबकीय गुणों को उसके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर बताइए।                                  अथवा अनुचुंबकत्व और प्रति चुंबकत्व को समझाइए। उत्तर - संक्रमण धातुएं चुंबकीय गुण प्रदर्शित करते हैं । 1. प्रतिचुंबकीय गुण - जब किसी पदार्थ में उपस्थित सभी इलेक्ट्रॉन युग्मित हो तो वह प्रतिचुंबकत्व दर्शाता है । जिंक एक प्रतिचुंबकीय धातु है। 2. अनुचुंबकत्व - जब किसी पदार्थ में उपस्थित इलेक्ट्रॉन अयुग्मित तो वह अनुचुंबकत्व दर्शाता है। ...