कक्षा 12th ll अध्याय 8 ll PART - 4 ll कारण वाले प्रश्न
प्रश्न - संक्रमण धातु में संकुल योग्य बनाने की प्रवृत्ति होती है , क्यों ?
उत्तर - संक्रमण तत्वों के संकुल यौगिक बनाने के कारण निम्न है -
1. इन तत्वों के आयनों का आकार कम तथा नाभिकीय आवेश उच्च होता है , जिसके कारण यह आयन या अणु को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
2. लीगेंड द्वारा दिए गए जाने वाले इलेक्ट्रॉन युग्म को ग्रहण करने के लिए इन तत्वों के आयनों में रिक्त ऑर्बिटल होते हैं ।
3. ऐसे तत्व जिनमें उपकोश आंशिक रूप से भरे रहते हैं उन्हें संक्रमण तत्व कहते हैं ।
अथवा
अनुचुंबकत्व और प्रति चुंबकत्व को समझाइए।
उत्तर - संक्रमण धातुएं चुंबकीय गुण प्रदर्शित करते हैं ।
1. प्रतिचुंबकीय गुण - जब किसी पदार्थ में उपस्थित सभी इलेक्ट्रॉन युग्मित हो तो वह प्रतिचुंबकत्व दर्शाता है । जिंक एक प्रतिचुंबकीय धातु है।
2. अनुचुंबकत्व - जब किसी पदार्थ में उपस्थित इलेक्ट्रॉन अयुग्मित तो वह अनुचुंबकत्व दर्शाता है। यह गुण पदार्थ में उपस्थित अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर निर्भर करता है।
Fe , Co , Ni अनु चुंबकीय गुण प्रदर्शित करते हैं।
प्रश्न - अंतराकाशी यौगिक क्या है ? धातु के ऐसे यौगिक क्यों ज्ञात हैं ?
उत्तर - अंतराकाशी यौगिक - अधिकांश संक्रमण तत्व उच्च ताप पर अधात्विक तत्वों के परमाणुओं जैसे हाइड्रोजन , बोरोन , कार्बन , निकिल , सिलिकॉन आदि के साथ अंतराकाशी यौगिक बनाते हैं । संक्रमण धातु के क्रिस्टल जालक के अंतराकाशी रिक्तियों में यह अधात्विक तत्वों के छोटे परमाणु ठीक ठीक फिट हो जाते हैं । यह अंतरकाशी योगिक कहलाते हैं ।
प्रश्न - परमाणु क्रमांक में वृद्धि से संक्रमण तत्वों के प्रथम श्रेणी के पहले आधे की +2 अवस्था अधिक एवं अधिक स्थाई होती है , विस्तृत विवेचना कीजिए।
उत्तर - स्कैंडियम (+3) को छोड़कर प्रथम श्रेणी के सभी संक्रमण तत्व +2 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं । यह 4s के दो इलेक्ट्रॉनों के त्यागने के कारण होता है । प्रथम चरण में जब हम Ti2+ से Mn2+ की तरफ चलते हैं , तो इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d2 से 3d5 में परिवर्तित होता है । जिसका अर्थ है अधिक से अधिक d - कक्षकों का अर्ध पूर्ण भरना है । जो +2 अवस्था को अधिक से अधिक स्थायित्व प्रदान करते हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें