संदेश

11.5.10 पृष्ठ तनाव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Class 11th Chapter 5 PART 10 ll पृष्ठ तनाव ll श्यानता

Class 11th Chapter 5 PART 10 Chemistry by HK Sir प्रश्न - पृष्ठ तनाव किसे कहते हैं इसी प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए । उत्तर - पृष्ठ तनाव - द्रव का स्वतंत्र पृष्ठ सदैव तनाव में रहता है और उसमें कम से कम क्षेत्रफल प्राप्त करने की प्रवृत्ति होती है। इसे पृष्ठ तनाव कहते हैं । यह द्रव का एक महत्वपूर्ण गुण है। इसकी इकाई न्यूटन प्रति मीटर या जूल प्रति वर्ग मीटर होती है। उदाहरण - 1. द्रव की बूंद का गोलाकार होना। 2. केस नली में द्रव का चढ़ना । पृष्ठ तनाव को प्रभावित करने वाले कारक - पृष्ठ तनाव को निम्न कारक प्रभावित करते हैं - 1. ताप - ताप में वृद्धि होने पर पृष्ठ तनाव कम हो जाता है क्योंकि ताप बढ़ाने से और वो की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है । 2.द्रव की प्रकृति - द्रव का पृष्ठ तनाव अणुओं के मध्य उपस्थित अंतरा आणविक बलों से संबंधित है । अतः जिन द्रवो में अंतर आणविक बल प्रबल होता है । उसका पृष्ठ तनाव अधिक होता है । प्रश्न - द्रव की बूंद गोलाकार होती है, क्यों ? उत्तर - पृष्ठ तनाव के कारण द्रव की बूंद गोलाकार होती हैं । क्योंकि किसी द्रव के पृष्ठ के अणु अपेक्षाकृत उच्च गतिज ऊर्जा वाले होते ह...