ED : STORY
ED नोएडा के एक फाइवस्टार हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पेशेंट को तुरंत बायपास सर्जरी करवाने की सलाह दी.... पेशेंट बहुत नर्वस हो गया किंतु तुरंत तैयारी में लग गया..... . ऑपरेशन के पहले वाले सारे टेस्ट हो जाने के बाद डॉक्टर की टीम ने बजट बताया....18 लाख.... जो कि पेशेंट और परिवार वालों को बहुत ही ज्यादा लगा... . लेकिन... "जान है तो जहान है"... यह सोचकर वह फॉर्म भरने लगा... फार्म भरते भरते व्यवसाय का कॉलम आया तो आपरेशन की टेंशन....और रूपये के इंतजाम की उधेड़बुन में.... ना जाने क्या सोचते सोचते या पता नहीं किस जल्दबाजी में... उसने उस काॅलम के आगे "E.D." लिख दिया.... . और फिर... अचानक हॉस्पिटल का वातावरण ही बदल गया... . डॉक्टरों की दुसरी टीम चेकअप करने आयी... रीचेकिंग हुई... टेस्ट दोबारा करवाए गए... और... टीम ने घोषित किया कि ऑपरेशन की जरूरत नहीं है... मेडिसिन खाते रहिये ब्लाकेज निकल जायेगा। . पेशेंट को रवाना करने से पहले तीन महीने की दवाइयाँ फ्री दी गई और चैकअप और टेस्ट फीस में भी जबरदस्त 'डिस्काउँट' दिया गया....। ----------------------------------------------...