Class 11th ll Chapter 5 ll PART 7 ll गैसों का अणु गति सिद्धांत
श्री कोचिंग क्लासेस बेगमगंज Class 11th ll Chapter 5 ll PART 7 प्रश्न - गैसों के अणु गति सिद्धांत के प्रमुख अभिगृहीत लिखिए । अथवा गैसों के अणुगति सिद्धांत की प्रमुख अवधारणाएं लिखिए । उत्तर - गैसों का अणुगति सिद्धांत - गैसों के गुणों का सैद्धांतिक तरीके से स्पष्टीकरण करने के लिए एक अणु गति सिद्धांत प्रतिपादित किया गया ।जिसे गैसों का अणुगति सिद्धांत कहते हैं इस सिद्धांत का प्रतिपादन अनेक वैज्ञानिकों ने किया जिनमें से हुक, बरनौली बोल्ट्जमैन, वांडरवाल्स , मैक्सवेल आदि प्रमुख हैं। गैसों के अणु गति सिद्धांत की प्रमुख अवधारणाएं - 1. प्रत्येक गैस सूक्ष्म कणों से मिलकर बनी होती है, जिन्हें अणु कहते हैं । 2. एक ही गैस के सभी अणु समान होते हैं ,लेकिन विभिन्न गैसों के अणु भिन्न-भिन्न होते हैं । 3. गैसों का अधिकांश भाग खाली होता है । 4. गैस के अणुओं के स्वयं का आयतन, गैस के कलायतन की तुलना में नगण्य होता है । 5. गैस के अणु सदैव गतिमान रहते हैं । 6. गैसीय अणु द्वारा पात्र की दीवारों पर टक्करों के कारण दाब उत्पन्न होता है। 7. ग...