Class 11th Chapter 4 PART 8 ll VSEPR सिद्धांत एवं उसकी कमियां ll VSEPR सिद्धांत के अनुसार अमोनिया एवं जल के अणु की संरचना
प्रश्न - एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म(lone pair of electron) किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए। उत्तर - एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म(lp) - किसी परमाणु के वे इलेक्ट्रॉन जो बंध बनाने में भाग नहीं लेते हैं एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म (lone pair of electron) कहलाते हैं । उदाहरण - अमोनिया(NH3) में नाइट्रोजन(N) पर 1 एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म(lp) तथा जल(H2O) में ऑक्सीजन परमाणु(O) पर 2 एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित होते हैं । प्रश्न - VSEPR सिद्धांत क्या है उदाहरण सहित लिखिए। अथवा संयोजी कोश इलेक्ट्रॉन युग्म प्रतिकर्षण(VSEPR) सिद्धांत क्या है ? उदाहरण सहित लिखिए। उत्तर - VSEPR सिद्धांत - इस सिद्धांत का प्रतिपादन सर्वप्रथम सिजविक एवं पावेल ने 1940 में किया था । इसके बाद 1957 में नाइहोम एवं गिलेस्पी ने इसको विकसित करके इसमें कुछ संशोधन किया । यह सिद्धांत परमाणु की संयोजकता कोष में उपस्थित इलेक्ट्रॉन युग्मों के मध्य प्रतिकर्षण पर आधारित है । इस सिद्धांत के अनुसार - किसी अणु के केंद्रीय परमाणु के संयोजकता कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉन युग्म...