Class 12th Chapter 15 PART 4 ll प्रोटीन का विकृतिकरण ll पेप्टाइड बंध ll
Class 12th Chapter 15 PART 4 ll प्रोटीन का विकृतिकरण ll पेप्टाइड बंध ll प्रश्न - अल्फा एमीनो अम्ल तथा प्रोटीन में अंतर लिखिए । उत्तर - 1.अल्फा एमीनो अम्ल पॉलिपेप्टाइडों के एकलक हैं , जबकि प्रोटीन पॉलिपेप्टाइड हैं। 2.अल्फा अमीनो अम्ल रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ हैं, जबकि प्रोटीन रंगहीन एवं अक्रिस्टलीय पदार्थ होते हैं । 3. यह सरल कार्बनिक योगिक हैं ,जबकि प्रोटीन जटिल कार्बनिक योगिक हैं । प्रश्न - प्रोटीन के विकृतिकरण से आप क्या समझते हो ? उदाहरण सहित समझाइए। उत्तर - प्रोटीन के विकृतिकरण - प्रोटीन के मूल स्वरूप को नष्ट करना ही प्रोटीन का विकृतिकरण कहलाता है । प्रोटीन को जब गर्म किया जाता है, या अम्ल क्षार या लवण आदि से अभिकृत किया जाता है । तब इनकी जैविक क्रियाशीलता नष्ट हो जाती है, और यह स्कंदित हो जाते हैं । इस क्रिया को प्रोटीन का विकृतिकरण कहते हैं । उदाहरण - जब अंडे को उबलते पानी में कुछ समय के लिए रखा जाता है तब अंडे की प्रोटीन रबर के समान अविलेय ठोस में जम जाती है । प्रश्न - अंडे को उबालने पर उसमें उपस्थित जल कहां चला जाता है ? उत्तर - जब अंडे को उबाला जाता है तब प्रोटीन के विकृत...