संदेश

12.7.3 हैबर विधि लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Class 12th Chapter 7 PART 3 ll निर्माण की हैबर विधि

चित्र
Class 12th Chapter 7 PART - 3 ll अमोनिया निर्माण की हैबर विधि प्रश्न - ट्राई हैलाइडों की अपेक्षा पेंटा हैलाइड अधिक सहसंयोजी क्यों होते हैं। उत्तर - केंद्रीय परमाणु की जितनी अधिक धनात्मक ऑक्सीकरण अवस्था होगी, उसकी ध्रुवण क्षमता उतनी ही अधिक होगी। जिसके कारण केंद्रीय परमाणु और हैलोजन परमाणु के मध्य बने बंध का सहसंयोजी लक्षण बढ़ जाता है । पेंटा हैलाइड में केंद्रीय परमाणु +5 ऑक्सीकरण अवस्था में है, जबकि ट्राई हैलाइड में यह +3 ऑक्सीकरण अवस्था में है । अतः ट्राई हैलाइडों की अपेक्षा पेंटा हैलाइड अधिक सहसंयोजी होते हैं। प्रश्न - वर्ग 15 के तत्व के हाइड्राइडों में BiH3 सबसे प्रबल अपचायक है,क्यों ? उत्तर - वर्ग 15 के सभी तत्वों में Bi परमाणु सबसे बड़ा है । अतः Bi-H आबंध दूरी सबसे अधिक और  Bi-H बंध वियोजन ऊर्जा सबसे कम है । यही कारण है कि  Bi-H बंध, वर्ग के दूसरे हाइड्राइडों की तुलना में आसानी से वियोजित हो जाता है जिसके कारण  BiH3 सबसे प्रबलतम अपचायक है। प्रश्न - अमोनिया निर्माण की हैबर विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। उत्तर - अ. सिद्धांत - एक आयतन नाइट्रोजन गैस और तीन आयतन हाइड्रोजन गै...