Class 12th Chapter 7 PART 8 ll ऑक्सीजन परिवार के हाइड्राइड ll ऑक्साइड ll सल्फर के प्रमुख ऑक्सी अम्ल
Class 12th Chapter 7 PART 8 ll ऑक्सीजन परिवार के हाइड्राइड ll प्रश्न - ऑक्सीजन परिवार के हाइड्राइडो का निम्न बिंदुओं के आधार पर वर्णन कीजिए - 1.नाम व सूत्र 2. उष्मीय स्थायित्व 3.अपचायक गुण 4.अम्लीय गुण 5.सह संयोजक गुण। 1.नाम व सूत्र - ऑक्सीजन परिवार के हाइड्रायडों के नाम व सूत्र निम्न है - जल (H2O) ,हाइड्रोजन सल्फाइड(H2S) , हाइड्रोजन सेलेनाइड (H2Se) , हाइड्रोजन टेल्यूराइड(H2Te) ,हाइड्रोजन पोलोनाइड (H2Po) 2. उष्मीय स्थायित्व - हाइड्राइड्स का ऊष्मीय स्थायित्व समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर घटता है, क्योंकि आकार में वृद्धि से बंध शक्ति घटती है। (H2O) > (H2S) > (H2Se) > (H2Te) > (H2Po) 3.अपचायक गुण - जल अपचायक नहीं है । H2S से H2Te तक अपचायक गुण बढ़ता है ,क्योंकि बंध शक्ति कम होने से हाइड्रोजन देने की प्रवृत्ति बढ़ती है। (H2O) < (H2S) < (H2Se) < (H2Te) < (H2Po) 4.अम्लीय गुण - सभी हाइड्राइड्स दुर्बल अम्लीय प्रकृति के होते हैं। तथा ऊपर से नीचे की ओर जाने पर अम्लीय प्रकृति ब...