Class 12th Chapter 7 PART 8 ll ऑक्सीजन परिवार के हाइड्राइड ll ऑक्साइड ll सल्फर के प्रमुख ऑक्सी अम्ल
Class 12th Chapter 7 PART 8 ll ऑक्सीजन परिवार के हाइड्राइड ll
प्रश्न - ऑक्सीजन परिवार के हाइड्राइडो का निम्न बिंदुओं के आधार पर वर्णन कीजिए -
1.नाम व सूत्र 2. उष्मीय स्थायित्व 3.अपचायक गुण 4.अम्लीय गुण 5.सह संयोजक गुण।
1.नाम व सूत्र - ऑक्सीजन परिवार के हाइड्रायडों के नाम व सूत्र निम्न है -
जल (H2O) ,हाइड्रोजन सल्फाइड(H2S) , हाइड्रोजन सेलेनाइड (H2Se) , हाइड्रोजन टेल्यूराइड(H2Te) ,हाइड्रोजन पोलोनाइड (H2Po)
2. उष्मीय स्थायित्व - हाइड्राइड्स का ऊष्मीय स्थायित्व समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर घटता है, क्योंकि आकार में वृद्धि से बंध शक्ति घटती है।
(H2O) > (H2S) > (H2Se) > (H2Te) > (H2Po)
3.अपचायक गुण - जल अपचायक नहीं है । H2S से H2Te तक अपचायक गुण बढ़ता है ,क्योंकि बंध शक्ति कम होने से हाइड्रोजन देने की प्रवृत्ति बढ़ती है।
(H2O) < (H2S) < (H2Se) < (H2Te) < (H2Po)
4.अम्लीय गुण - सभी हाइड्राइड्स दुर्बल अम्लीय प्रकृति के होते हैं। तथा ऊपर से नीचे की ओर जाने पर अम्लीय प्रकृति बढ़ती है ,क्योंकि सरलता से हाइड्रोजन आयन देने की प्रवृत्ति बढ़ती है।
(H2O) < (H2S) < (H2Se) < (H2Te) < (H2Po)
5.सह संयोजक गुण - हाइड्रोजन के बाह्यतम कक्ष में एक इलेक्ट्रॉन होता है। इससे वह ऑक्सीजन परिवार के अन्य तत्वों से सहसंयोजक बंध बनाकर अपना बाह्यतम कक्ष पूर्ण करता है।
प्रश्न - ऑक्साइड किसे कहते हैं ? 16वें समूह के तत्व कितने प्रकार के ऑक्साइड बनाते हैं।
उत्तर - ऑक्साइड - किसी भी तत्व का ऑक्सीजन से संयोग होकर बनने वाला योगिक उस तत्व का आक्साइड कहलाता है।
16वें समूह के सभी तत्व निम्न तीन प्रकार के ऑक्साइड बनाते हैं -
1. मोनोऑक्साइड
2. डाइऑक्साइड
3. ट्राइ ऑक्साइड
1. मोनोऑक्साइड - 16वें समूह के तत्वों में सेलेनियम को छोड़कर शेष सभी तत्व +2 ऑक्सीकरण अवस्था वाले मोनोऑक्साइड बनाते हैं। जिसका सूत्र MO है।
जैसे - SO,TeO,PoO
2. डाइऑक्साइड - 16वें समूह के तत्व दो ऑक्सीजन परमाणुओं से संयोग करके +4 ऑक्सीकरण अवस्था वाला डाइऑक्साइड बनाते हैं जिस का सामान्य सूत्र MO2 है।
जैसे - SO2 , SeO2 , TeO2 ,PoO2
3. ट्राइ ऑक्साइड - समूह 16 के सभी तत्व ट्राइऑक्साइड बनाते हैं ।इनमें सल्फर, सेलेनियम व टेल्यूरियम के ऑक्साइड अधिक महत्वपूर्ण हैं । इनमे ऑक्साइड +6 ऑक्सीकरण अवस्था में बनते हैं । इनका सामान्य सूत्र MO3 है ।
विभिन्न तत्वों के ट्राइ ऑक्साइड निम्न है -
SO3,SeO3 ,TeO3 , PoO3(अास्थाई)
प्रश्न - सल्फर के प्रमुख ऑक्सी अम्लों के नाम एवं संरचना सूत्र लिखिए । (Imp)
उत्तर - सल्फर के प्रमुख ऑक्सी अम्लों के नाम एवं संरचना सूत्र निम्न है -
1. सल्फ्यूरस अम्ल (H2SO3)
2. सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4)
3. पर ऑक्सी मोनो सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO5)
4. थायो सल्फ्यूरिक अम्ल (H2S2O3)
5. डाइ थायोनस अम्ल (H2S2O4)
6. डाइ थायोनिक अम्ल (H2S2O6)
7. पायरो सल्फ्यूरिक अम्ल (H2S2O7)
8. पर ऑक्सी डाइ सल्फ्यूरिक अम्ल (H2S2O8)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें