Class 11th Chapter 8 रेडॉक्स अभिक्रिया ll PART - 1 ll ऑक्सीकरण ll अपचयन ll ऑक्सीकारक ll अपचायक ll रेडॉक्स अभिक्रिया ll
Class 11th Chapter 8 रेडॉक्स अभिक्रिया ll PART - 1 ll ऑक्सीकरण ll अपचयन ll ऑक्सीकारक ll अपचायक ll रेडॉक्स अभिक्रिया ll प्रश्न - ऑक्सीकरण एवं अपचयन को किस आधार पर परिभाषित किया गया है ? उत्तर - ऑक्सीकरण एवं अपचयन को अलग-अलग आधार पर परिभाषित किया गया है - 1. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के योग और निष्काषन के आधार पर 2. इलेक्ट्रॉनिक स्थानांतरण के आधार पर। 3. ऑक्सीकरण संख्या के आधार पर प्रश्न - हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के योग और निष्काषन के आधार पर ऑक्सीकरण एवं अपचयन को परिभाषित कीजिए ? उत्तर - 1. ऑक्सीकरण (Oxidation) - वह अभिक्रिया जिसमे ऑक्सीजन का योग या ऋण विद्युती तत्व का योग होता है , ऑक्सीकरण कहलाता है। अथवा वह अभिक्रिया जिसमे हाइड्रोजन का निष्कासन या धन विद्युती तत्व का निष्कासन होता है , ऑक्सीकरण कहलाता है। C + O2 ----...