संदेश

8.3 कोयला और पेट्रोलियम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

class 8th Science

चित्र
प्रश्न. दैनिक जीवन में उपयोग में लाये जाने वाले पदार्थों की एक सूची बनाइए और उनको प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में वर्गीकृत कीजिए – उत्तर: प्रश्न 1. सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं? उत्तर: सीएनजी और एलपीजी उपयोग करने के लाभ: ये कम प्रदूषणकारी है। ये स्वच्छ ईंधन है। ये अन्य ईंधनों की अपेक्षा सस्ते हैं। ये आसानी से उपलब्ध हैं। इन्हें घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है, जहाँ इनकी आपूर्ति पाइपों के द्वारा की जाती है। प्रश्न 2. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है? उत्तर: सड़क निर्माण हेतु पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमिन उपयोग में लाया जाता है। प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है? उत्तर: कोयला हमें जमीन के अन्दर से प्राप्त होता है। बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण वन मृदा के नीचे दब जाते हैं। इनके ऊपर मृदा जम जाने के कारण ये सम्पीडित हो जाते हैं। जैसे-जैसे ये गहरे होते जाते हैं उनका ताप भी बढ़ता जाता है। उच्च ताप व उच्च दाब के कारण पृथ्वी के अन्दर मृत पेड़-पौधे धी...