Class 10th Chapter-1 PART-1 रासायनिक समीकरण एवं रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार
Class 10th Chapter-1 PART-1 रासायनिक समीकरण एवं रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार प्रश्न - रासायनिक समीकरण से आप क्या समझते हो ? उदाहरण देकर समझाइए। उत्तर - रासायनिक समीकरण - किसी रासायनिक अभिक्रिया को समीकरण के रूप में उसके अभिकारक एवं उत्पादों को प्रतीकों /संकेतो के रूप में प्रदर्शित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है। उदाहरण - सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल ------> सोडियम क्लोराइड + जल NAOH + HCl ------> NaCl + H2O प्रश्न - अभिक्रियाएं कितने प्रकार की होती हैं ? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइए। अथवा निम्न अभिक्रिया को समझाइए - 1. संयोजन अभिक्रिया 2. अपघटन या वियोजन अभिक्रिया 3. विस्थापन अभिक्रिया 4. द्विविस्थापन अभिक्रिया 5. रेडॉक्स अभिक्रिया 6. अवक्षेपण अभिक्रिया उत्तर - 1. संयोजन अभिक्रिया - वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें दो या दो से अधिक अभीकारक संयुक्त होकर एक उत्पाद बनाते हैं ,संयोजन अभिक्रियाएं कहलाती है। NH3 + HCl -----> NH4Cl 2. अपघटन या वियोजन अभिक्रिया - वे रा...