Class 10th Chapter-1 PART-1 रासायनिक समीकरण एवं रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार
Class 10th Chapter-1 PART-1 रासायनिक समीकरण एवं रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार
प्रश्न - रासायनिक समीकरण से आप क्या समझते हो ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर - रासायनिक समीकरण - किसी रासायनिक अभिक्रिया को समीकरण के रूप में उसके अभिकारक एवं उत्पादों को प्रतीकों /संकेतो के रूप में प्रदर्शित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है।
उदाहरण - सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल ------> सोडियम क्लोराइड + जल
NAOH + HCl ------> NaCl + H2O
प्रश्न - अभिक्रियाएं कितने प्रकार की होती हैं ? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइए।
अथवा
निम्न अभिक्रिया को समझाइए -
1. संयोजन अभिक्रिया
2. अपघटन या वियोजन अभिक्रिया
3. विस्थापन अभिक्रिया
4. द्विविस्थापन अभिक्रिया
5. रेडॉक्स अभिक्रिया
6. अवक्षेपण अभिक्रिया
उत्तर -1. संयोजन अभिक्रिया - वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें दो या दो से अधिक अभीकारक संयुक्त होकर एक उत्पाद बनाते हैं ,संयोजन अभिक्रियाएं कहलाती है।
NH3 + HCl -----> NH4Cl
2. अपघटन या वियोजन अभिक्रिया - वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें एक अभिकारक टूट कर दो या दो से अधिक छोटे-छोटे उत्पादों में बनाता है , तब यह अभिक्रिया वियोजन या अपघटन अभिक्रियाएं कहलाती हैं।
2KClO3 -----> 2KCl + 3O2
3. विस्थापन अभिक्रिया - वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें एक अभिकर्मक तत्व दूसरे अभिकर्मक योगिक में से किसी तत्व को विस्थापित करके स्वयं उसका स्थान ग्रहण कर लेता है, तब यह अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं।
Fe + CuSO4 ----> FeSO4 + Cu
4. द्विविस्थापन अभिक्रिया - वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें अभीकारकों के बीच आयनो का आदान-प्रदान होता है , द्विविस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं।
BaCl2 + NaSO4 -----> BaSO4 + NaCl
5. रेडॉक्स अभिक्रिया - वे अभिक्रियाएं जिनमें एक अभिकारक का उपचयन होता है तथा दूसरे का अपचयन होता है । उपापचयन या रेडॉक्स अभिक्रियाएं कहलाती हैं।
अथवा
वे अभिक्रियाएं जिनमें ऑक्सीकरण एवं अपचयन एक साथ होता है , रेडॉक्स अभिक्रियाएं कहलाती हैं।
Fe2O3 + 3CO -----> 2Fe + 3CO2
6. अवक्षेपण अभिक्रिया - जब दो अभिकारक आपस में अभिक्रिया करके अविलेय उत्पाद बनाते हैं ,तो उस विलयन में उस ठोस के कण अवक्षेपित हो जाते हैं । तब इस क्रिया को अवक्षेपण कहते हैं।
AgNO3 + NaCl ------> AgCl + NaNO3
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें