Class 11th Chapter 8 PART 6 ll विद्युत रासायनिक सेल ll लवण सेतु एवं उसके कार्य
Class 11th Chapter 8 PART 6
Chemistry by HK Sir
प्रश्न - विद्युत रासायनिक सेल किसे कहते हैं ? डेनियल सेल का उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर - विद्युत रासायनिक सेल - विद्युत रासायनिक सेल एक ऐसी युक्ति है जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है । यह रेडॉक्स अभिक्रिया पर आधारित है।
जैसे - गैल्वेनिक सेल , वोल्टीय सेल आदि डेनियल सेल के उदाहरण हैं ।
डेनियल सेल की कार्य विधि - इस सेल में जिंक(Zn) धातु की छड़ जिंक सल्फेट(ZnSO4) के विलयन में तथा कॉपर धातु(Cu) की छड़ कॉपर सल्फेट(CuSO4) के विलयन में डूबी रहती है । इन दोनों विलयनों को पोटेशियम क्लोराइड(KCl) से भरी U - नली द्वारा जोड़ दिया जाता है । अब पूर्ण सेल बन जाता है । इस सेल में दो अर्ध सेल होते हैं , जिनमें एक अर्धसेल जिंक Zn/ZnSO4 एवं दूसरा अर्धसेल Cu/CuSO4 इलेक्ट्रोड होता है । जब Zn और Cu इलेक्ट्रोडों को किसी धातु के तार द्वारा जोड़ दिया जाता है । तब इलेक्ट्रॉन का प्रवाह Zn इलेक्ट्रोड से Cu इलेक्ट्रोड की ओर होने लगता है । जिंक इलेक्ट्रोड पर जिंक परमाणु इलेक्ट्रॉन त्याग कर Zn2+ बनाते हैं , जो ZnSO4 के विलयन में चले जाते हैं । Zn इलेक्ट्रोड पर एकत्रित हुए इलेक्ट्रॉन बाहरी परिपथ की सहायता से Cu इलेक्ट्रोड पर पहुंच जाते हैं , जहां पर CuSO4 विलयन में उपस्थित Cu से अभिक्रिया करके Cu धातु बनाते हैं , जो कि कॉपर परमाणु के रूप में कॉपर इलेक्ट्रोड पर जमा हो जाते हैं । इस प्रकार विद्युत धारा का प्रवाह होता रहता है ।
सेल में होने वाली अभिक्रिया -
एनोड पर - Zn ------> Zn2+ + 2e-
कैथोड पर - Cu2 + 2e- -------> Cu
संपूर्ण सेल अभिक्रिया -
Zn + Cu2+ -----> Zn2+ + Cu
प्रश्न - लवण सेतु किसे कहते हैं ? इसके कार्य लिखिए।
उत्तर - लवण सेतु - यह एक यू आकार की नली होती है , जिसमें पोटेशियम क्लोराइड , सोडियम क्लोराइड , पोटेशियम नाइट्रेट , पोटेशियम सल्फेट आदि का सांद्र विलयन भरा रहता है।
लवण सेतु के कार्य -
1. यह विद्युत परिपथ को पूर्ण करता है ।
2. यह विद्युत उदासीनता बनाए रखता है ।
3. यह दोनों पात्रों को जोड़ने का कार्य करता है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें