Class 11th Chapter 5 PART 01 ll पदार्थ एवं उसके प्रकार ll परम ताप ll परमशून्य ताप
Class 11th अध्याय 5 Part 1
प्रश्न - पदार्थ किसे कहते हैं । इसकी कितनी अवस्थाएं होती हैं ।
उत्तर - पदार्थ - वह वस्तु जिसमें भार होता है तथा जो स्थान घेरता है, एवं जिसका अनुभव हमारे ज्ञानेंद्रियों द्वारा किया जा सकता है, पदार्थ कहलाता है।
पदार्थ की अवस्थाएं - पदार्थ की मुख्यतः तीन अवस्थाएं होती हैं । जो निम्न है -
1.ठोस
2.द्रव
3.गैस
नोट - पदार्थ की चौथी एवं पांचवी अवस्थाओं की खोज भी हो चुकी है जिनके नाम निम्न है -
a.प्लाज्मा
b.बोस आइंस्टीन कंडनसेट(BIC) अवस्था
प्रश्न - ठोस, द्रव एवं गैस किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर - ठोस(Solid) - ऐसे पदार्थ जिनका आकार व आयतन निश्चित होता है तथा जिनके कणों के मध्य प्रबल आकर्षण बल होता है , ठोस कहलाते हैं । इनमें अंतराकाशी अवकाश नगण्य होता है ।
जैसे नमक ,शक्कर ,सोना, चांदी आदि
द्रव - ऐसे पदार्थ जिनका आयतन तो निश्चित होता है किंतु आकार निश्चित नहीं होता । यह जिस पात्र में रखे जाते हैं, उसी का आकार ग्रहण कर लेते हैं तथा इनमें कणों के मध्य अंतर अणुक आकर्षण बल बहुत कम होता है । द्रव कहलाते हैं ।
जैसे - जल ,एल्कोहल ,बेंजीन, दूध आदि।
गैस - ऐसे पदार्थ जिनका आकार व आयतन दोनों निश्चित नहीं होते तथा उसके अणुओं के मध्य अंतर अणुक आकर्षण बल लगभग नगण्य होता है ,गैस कहलाते हैं इनके मध्य अंतराकाशी अवकाश बहुत अधिक होता है ।
उदाहरण - हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन आदि ।
प्रश्न - दाब से आप क्या समझते हैं इसे किस यंत्र से मापा जाता है।
उत्तर - दाब - प्रति इकाई क्षेत्रफल पर कार्य करने वाला बल, दाब कहलाता है गैस के अणु , पात्र की दीवार से जिस बल से टकराते हैं, गैसीय दाब कहलाता है। दाब का मापन मैनोमीटर द्वारा किया जाता है।
दाब = बल/क्षेत्रफल
P = F/A
प्रश्न - वायुमंडलीय दाब से आप क्या समझते हो ।
उत्तर - वायुमंडलीय दाब - गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण पृथ्वी ,वायुमंडल को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसके कारण पृथ्वी की सतह पर एक दाव उत्पन्न होता है , जिसे वायुमंडलीय दाब कहते हैं ।
प्रश्न - एक वायुमंडलीय दाब किसे कहते हैं ।
उत्तर - एक वायुमंडलीय दाब - एक वायुमंडलीय दाब उस दाब के बराबर होता है, जो 760 मिलीमीटर पारा, शून्य डिग्री सेल्सियस पर मानक गुरुत्व जनित त्वरण पर डालता है । एक वायुमंडलीय दाब को 760 torr भी कहते हैं ।
प्रश्न - परम ताप से आप क्या समझते हो ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर - परम ताप - पदार्थ की उष्णता की मात्रा को ताप कहते हैं । 0°C में व्यक्त सामान्य ताप में 273 जोड़ने पर प्राप्त मान परम ताप कहलाता है । इसका मात्रक केल्विन होता है जिसे K से प्रदर्शित करते हैं ।
K = t°c + 273
उदाहरण - 25° + 273 = 298K
प्रश्न - परम शून्य ताप से आप क्या समझते हो ।
उत्तर - परम शून्य ताप - वह काल्पनिक ताप जिस पर सभी गैसों का आयतन शून्य होता है ,परम शून्य ताप कहलाताहै । सेंटीग्रेड पैमाना पैमाने पर यह मान -273.15°C होता है ।
प्रश्न - सामान्य ताप व दाब(NTP) एवं मानक ताप व दाब (STP) से आप क्या समझते हो ।
उत्तर - सामान्य ताप व दाब(NTP) - 273K ताप और एक वायु मंडलीय दाब को सामान्य ताप व दाब कहते हैं ।
मानक ताप व दाब (STP) - 25°C ताप व 760mm दाब को मानक ताप व दाब कहते हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें